पश्चिम बंगाल एएनआई: पश्चिम बंगाल (West Bangal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) खुद को रवींद्रनाथ टैगोर और स्वामी विवेकानंद समझते हैं
भारतीय न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार खेजुरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, बनर्जी ने कहा, कितना अजीब है कि पीएम कभी अपने देश के महान कवि रवींद्रनाथ टैगोर समझते हैं तो कभी अपने को विवेकानंद । अब तो हालत ये है कि स्टेडियम का नाम बदल कर अपने अपने नाम पर रख रहे हैं और वो दिन दूर नहीं जब वो इस देश का नाम भी अपने नाम पर रख देंगे ।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि “नरेंद्र मोदी केवल बड़े वादे करते हैं। मैं यह करूंगा, मैं वह करूंगा। आप छह-सात साल से सत्ता में हैं। आपने अब तक क्या किया है? मैं बताती हूँ आपने क्या किया आपने ‘नोटबंदी’ की, आपने देश की अर्थव्यवस्था को नष्ट किया,आपने बेरोजगारी बढ़ाई और आपने प्रवासी श्रमिकों को मार डाला आपने दंगे पैदा किए हैं।
ममता बनर्जी ने कहा कि “बीजेपी ‘बेटी बचाओ, बेटी पढाओ’ का नारा देती है। लेकिन उन्होंने आज तक बेटियों को एक पैसा नहीं दिया। लेकिन हम हर महीने ‘कन्याश्री’ फंड देते हैं। भाजपा को जलन हो रही है क्योंकि बंगाल आज आगे चल रहा है।
बनर्जी ने कहा, “उन्होंने दूसरों को ‘तोलाबाज़’ (जबरन वसूली करने वाला) कहा। भाजपा सरकार ने करोड़ों रुपये चुराए हैं। वे ‘तोलाबाज़ी’ (जबरन वसूली) के सामंती स्वामी हैं।”
बता दें कि बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पश्चिम बंगाल में चुनावी संघर्ष में शामिल हैं। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व हाल के महीनों में राज्य भर में जनसभाएं और रोड शो कर रहा है।


popular post
फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध
फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा