बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की तरफ से चुनावी वादों की भरमार

भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रोलिया में रैली की। जिसमे उन्होंने राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। अमित शाह ने क्षेत्र में जल संकट के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि प्रोलिया जिले में क्या आपको घर में नल से पीने का पानी मिलता है? ममता दीदी आपको फ्लोराइडयुक्त पानी पिलाती हैं? एक बार दीदी को यहां से निष्कासित कर दिया गया, तो भाजपा सरकार 10,000 करोड़ रुपये की लागत से शुद्ध पानी का प्रबंधन करेगी।

अमित शाह ने कहा कि पहले वामपंथियों ने उद्योगों को स्थापित नहीं होने दिया और उसके बाद दीदी ने उद्योगों को यहां से हटाने का काम किया। यह टीएमसी हो या वामपंथी, वे रोजगार नहीं दे सकते। अगर आप नौकरी चाहते हैं, तो यहां एनडीए सरकार बनाएं। उन्होंने कहा कि जंगल महल के विकास के लिए, हमने आदिवासियों के लिए एक दूसरा विकास बोर्ड शुरू करने का फैसला किया है। केंद्र सरकार ने इस क्षेत्र को रेलवे से जोड़ने का काम भी शुरू कर दिया है।

बता दें अमित शाह ने कहा कि भाजपा ने फैसला किया है कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही प्रत्येक किसान के बैंक खाते में 18,000 रुपये भेजे जाएंगे। गृह मंत्री ने कहा कि आपको गंभीर बीमारी के मामले में कोलकाता जाना पड़ता है। हमने फैसला किया है कि हम जंगल महल में एक नया एम्स स्थापित करेंगे और आदिवासी और कर्मी भाइयों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करेंगे।

भाजपा नेता ने कहा कि हमने 250 बीपीओ के माध्यम से यहां आदिवासी और कुर्मी भाइयों को रोजगार देने का वादा किया है। भाजपा सरकार पांच साल में हर घर में कम से कम एक नौकरी देगी। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि हमने सार्वजनिक क्षेत्र की महिलाओं के लिए 33% नौकरियों को आरक्षित करने का फैसला किया है। हम प्रत्येक ब्लॉक में एक विशेष मॉडल स्कूल भी बनाएंगे। पश्चिम बंगाल में सभी महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन मुफ्त होगा।

ग़ौरतलब है कि भाजपा ने 2014 के लोकसभा इलेक्शन में भी हर आदमी के अकाउंट में 15 लाख रुपये डालने के साथ साथ हर साल एक करोड़ रोज़गार देने की बात कही थी लेकिन आज तक देश की जनता इन दोनों चीज़ों के इंतज़ार में बैठी है

बता दें कुछ साल पहले जब एक इंटरव्यू में गृह मंत्री अमित शाह से इन चीज़ों के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि वो सब चुनावी जुमला था।

popular post

अगर अमेरिका ने कोई भी शरारत की तो उसे ऐसा नुकसान होगा जिसकी भरपाई नहीं होगी: हिज़्बुल्लाह इराक़

अगर अमेरिका ने कोई भी शरारत की तो उसे ऐसा नुकसान होगा जिसकी भरपाई नहीं

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *