West Bengal Assembly Elections 2021: पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बुधवार को एक रैली में कहा कि उनके पास नंदीग्राम में उनकी कार पर हमला करने वालों की तस्वीरें और वीडियो मौजूद हैं और वो चुनाव के बाद इस मुद्दे को उठाएंगी।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार ममता बनर्जी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वो अभी चुनाव के मौसम में हर तरह की कार्रवाई से बच रही हैं साथी ही अभी राज्य में आचार संहिता भी लागू है। “उन्होंने कहा कि मेरी कार पर हमला करने की हिम्मत किसने की मैं अभी सिर्फ़ इसलिए खामोश हूँ की राज्य में चुनाव चल रहे हैं।
बता दें कि ममता बनर्जी ने कहा कि “मेरे पास उन गुंडों के वीडियो हैं जिन्होंने मेरी कार पर हमला किया है। बंगाल में चुनाव खत्म होने दीजिए, फिर मैं सब पर कार्रवाई करूंगी। ”
बनर्जी ने कार पर हमला करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि “मैं देखूंगी कि कौन गद्दारों को पनाह देता है। ये गद्दार कहाँ जायेंगे? दिल्ली, बिहार, राजस्थान या यूपी तक? मैं सबको यहां (पश्चिम बंगाल) वापस खींचूगी। ”
नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे बनर्जी ने कहा कि भाजपा ने सीपीआई (एम) के गुंडों से उनकी लड़ाई कराई है।
ग़ौरतलब है कि ममता बनर्जी ने कहा कि “आप (भाजपा पार्टी के सदस्य) एक अकेली महिला से लड़ने से डरते हैं… भाजपा के पास अपना कुछ भी नहीं है। वे सीपीआई (एम) के गुंडों को उधार लेकर पार्टी चला रहे हैं। उन्होंने (भाजपा) ने चुनाव लड़ने के लिए सीपीआई (एम) के गुंडों को टिकट दिया है।


popular post
युद्धविराम के बार-बार उल्लंघन पर हिज़्बुल्लाह की इज़रायल के ख़िलाफ़ 16 कार्रवाइयाँ
युद्धविराम के बार-बार उल्लंघन पर हिज़्बुल्लाह की इज़रायल के ख़िलाफ़ 16 कार्रवाइयाँ हिज़्बुल्लाह ने एक
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा