जनता मतदान के दिन भाजपा को ‘अप्रैल फूल’ बनाएगी: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल एएनआई: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को चंडीपथ का पाठ करके नंदीग्राम सीट के लिए अपने चुनाव अभियान शुरुवात की और कहा कि किसी को भी उनके खिलाफ ‘हिंदू कार्ड’ खेलने की हिम्मत नहीं होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि आप सभी देखेंगे कि मतदान के दिन जनता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ‘अप्रैल फूल‘ बनाएगी।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सभी को पता होना चाहिए कि मैं घर छोड़ने से पहले हर सुबह ‘चंडीपथ’ का पाठ करती हूँ मैं एक हिंदू परिवार की बेटी हूं। मेरे साथ हिंदू कार्ड खेलने की हिम्मत न करें।

बता दें कि बनर्जी ने नंदीग्राम में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपने सहयोगी सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव लड़ रही है।

ग़ौरतलब है कि ममता ने आगे मंच पर ‘चंडीपथ’ के श्लोकों को पढ़ते हुए कहा कि आज भाजपा के लोग पवित्र नंदीग्राम आंदोलन का अपमान कर रहे हैं और सांप्रदायिक कार्ड खेल रहे हैं। मुझे यक़ीन है कि नंदीग्राम के लोग 1 अप्रैल को मतदान के दौरान भाजपा को ‘अप्रैल फूल’ बनाएंगे।

ममता बनर्जी ने अंदरूनी बनाम बाहरी बहस पर कहा, “कुछ लोग मुझे नंदीग्राम में एक बाहरी कह रहे हैं। जबकि मैं नंदीग्राम के पडोसी बीरभूम जिले में पैदा हुई हूँ । इसके बावजूद आज मैं एक बाहरी बन गई हूँ और, गुजरात से आने वाले लोग अब अंदरूनी हो गए हैं ? अगर आप नहीं चाहते कि मैं आपके यहाँ नंदीग्राम से नामांकन दाखिल करूं, तो मैं नहीं करुँगी लेकिन, अगर आप मुझे अपनी बेटी मानते हैं, तो मैं अपना नामांकन दाखिल करूंगी।

बता दें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, जो भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती रही हैं और वो नंदीग्राम सीट से इस विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी। वो 10 मार्च को नामांकन दाखिल करेंगी।

 

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *