लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद से लोगों में भाजपा का डर ख़त्म हो गया: राहुल गांधी

लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद से लोगों में भाजपा का डर ख़त्म हो गया: राहुल गांधी

Rahul Gandhi News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। राहुल गांधी ने टेक्सास में भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में प्रेम, सम्मान और विनम्रता का अभाव है और उन्होंने यह मानने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की भी आलोचना की। राहुल ने लोकसभा में विपक्ष का नेता बनने के बाद भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ अपने पहले संवाद के दौरान डलास में ये टिप्पणियां कीं।

उन्होंने कहा कि, लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद से लोगों में भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डर खत्म हो गया है। राहुल ने कहा- “भाजपा का डर ख़त्म हो गया। हमने देखा कि चुनाव नतीजों के तुरंत बाद, कुछ ही मिनटों के भीतर, भारत में कोई भी भाजपा या भारत के प्रधानमंत्री से नहीं डर रहा था। तो ये बहुत बड़ी उपलब्धियां हैं, राहुल गांधी या कांग्रेस पार्टी की नहीं। ये भारत के लोगों की बहुत बड़ी उपलब्धियां हैं जिन्होंने लोकतंत्र को महसूस किया।”

कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनाव के बाद संसद में अपने पहले भाषण में उन्होंने अभयमुद्रा का उल्लेख किया, जो सभी भारतीय धर्मों में मौजूद निर्भयता का प्रतीक है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी इसे बर्दाश्त या समझ नहीं सकती। पार्टी का मानना ​​है कि भारत विचारों की बहुलता वाला देश है। कांग्रेस सभी को साथ लेकर चलना चाहती है और चल रही है। आरएसएस इसलिए हमारा विरोध करता है कि हम सभी समुदाय, वर्गों, धर्मों के लोगों को बिना नस्लीय भेदभाव और उनकी अपनी आस्था के साथ क्यों लेकर चल रहे हैं।

राहुल ने प्रवासी भारतीयों से खचाखच भरे हॉल में कहा, ‘आरएसएस मानता है कि भारत एक विचार है। हम मानते हैं कि भारत विचारों की विविधता वाला देश है। उन्होंने कहा, ‘अमेरिका की तरह हमारा भी मानना है कि हर किसी को भागीदारी की अनुमति दी जानी चाहिए। हम मानते हैं कि हर किसी को सपने देखने का हक होना चाहिए और जाति, भाषा, धर्म, परंपरा, इतिहास की परवाह किए बगैर हर किसी को अवसर मिलना चाहिए।

राहुल ने कहा, ‘यही लड़ाई है। चुनाव में यह लड़ाई तब चरम पर पहुंच गई जब भारत में लाखों लोगों को साफ समझ आ गया कि भारत के प्रधानमंत्री देश के संविधान पर हमला कर रहे हैं। मैं आपसे कह रहा हूं कि (भारत) एक राज्यों का संघ है, वहां भाषाओं का सम्मान है, धर्मों का सम्मान है, परंपराओं का सम्मान है, जाति का सम्मान है। यह सब संविधान में है।

राहुल गांधी ने कहा- “मैंने ऐसा होते देखा जब मैं संविधान को उठाता था, लोग समझते थे कि मैं क्या कह रहा था। वे कह रहे थे कि बीजेपी हमारी परंपरा पर हमला कर रही है, हमारी भाषा पर हमला कर रही है, हमारे राज्यों पर हमला कर रही है, हमारे इतिहास पर हमला कर रही है। सबसे महत्वपूर्ण बात, उन्होंने जो समझा वह यह था कि जो कोई भी भारत के संविधान पर हमला कर रहा है वह हमारी धार्मिक परंपरा पर भी हमला कर रहा है।”

popular post

यमन की कवरेज को लेकर सऊदी मीडिया का स्काई अरबी न्यूज़ पर तीखा हमला

यमन की कवरेज को लेकर सऊदी मीडिया का स्काई अरबी न्यूज़ पर तीखा हमला यमन

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *