मुस्लिम लड़कियों पर परमहंस आचार्य का विवादित बयान

मुस्लिम लड़कियों पर परमहंस आचार्य का विवादित बयान

सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी में अयोध्या की तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर मुस्लिम लड़की किसी हिन्दू लड़के से शादी करती है तो उसे जन्नत मिलती है। हर मुस्लिम महिला के लिए इस्लाम नर्क बन गया है। उनको हिंदू धर्म में घर वापसी करनी चाहिए।

उन्होंने कहा है कि महिलाओं के लिए अगर धरती पर नर्क है तो वह इस्लाम है। यहां महिलाएं बच्चा पैदा करने की मशीन बनकर रह गई हैं। यह सच है कि अगर मुस्लिम लड़की हिंदू लड़के से शादी करती है तो उसे जीते जी जन्नत मिल जाती है। यही वजह है कि मुस्लिम महिलाएं सनातन धर्म को अपनाकर घर वापसी कर रही हैं।

जगतगुरु परमहंस आचार्य गुरुवार को सीधी पहुंचे थे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए उक्त बातें कहीं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा। सरसंघचालक मोहन भागवत ने अखंड भारत की बात कही है। मैं भी अखंड भारत चाहता हूं, लेकिन इसका रास्ता हिंदू राष्ट्र से जाता है।

उन्होंने कहा कि अगर पहले अखंड भारत कर दिया गया तो भारत के जिहादी पत्थरबाज और पाकिस्तान के आतंकवादी मिलकर यहां मानवतावादी सनातनियों को खा जाएंगे। जब हिंदू राष्ट्र बन जाएगा, तो सब घर वापसी करेंगे। जैसे ही घर वापसी होगी तो हिंदुओं की संख्या बढ़ जाएगी। इसके बाद अखंड भारत होगा।

गौरतलब है कि पहमहंस आचार्य के इस विवादित बयान की चर्चा जोरों पर है। अब देखना यह होगा कि इसका क्या असर पड़ता है। इसके पहले भी आचार्य अपने विवादित बयान को लेकर खबरों में आए थे। उन्होंने शाहरुख खान, स्टालिन और स्वामी प्रसाद मौर्य को धमकी भी दे चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles