किताब पर कोहराम, सलमान खुर्शीद के घर पर पत्थरबाज़ी और आगजनी

किताब पर कोहराम, सलमान खुर्शीद के घर पर पत्थरबाज़ी और आगजनी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ पर लगातार बवाल बढ़ता जा रहा है जिसके चलते आज आग उनके घर तक पहुंच गई।

सलमान खुर्शीद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए हुए ये जानकारी दी है कि कुछ कट्टरपंथी लोगों ने उनके घर में आग लगा दी और उनके घर पत्थरबाज़ी भी की है

ग़ौर तलब है कि सलमान खुर्शीद के घर पर हमले का आरोप भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लगाया जा रहा है। साथ ही ये भी दावा किया जा रहा है कि उपद्रवियों के हाथ में भाजपा का झंडा था। और वो सभी सांप्रदायिक नारे लगा रहे थे।

बता दें कि खुर्शीद के घर पर जिस समय हमला हुआ,उस समय वहां पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। इस घटना में किसी के घायल होने की बात अब तक नहीं कही जा रही है। वहां मौजूद सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

जब घर पर आग लगी और उसकी जानकी सलमान खुर्शीद ने पुलिस को दी तो पुलिस ने उनके घर पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। आग को बुझा कर उनके घर के बाहर पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी संगठन आईएसआईएस व बोको हरम से किए जाने के मामले में वे हिंदुत्वादी संगठन और भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। किताब के सामने आने के राजनीतिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस घटना के बाद से राजनीतिक बयानबाजी बढ़ने और मामला गरमाने की आशंका जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles