हमारी राज्यसभा की तीसरी सीट सच्चे साथियों की परीक्षा थी: अखिलेश

हमारी राज्यसभा की तीसरी सीट सच्चे साथियों की परीक्षा थी: अखिलेश

राज्यसभा की 15 सीटों पर आज सुबह 9 बजे से वोटिंग जारी है। 3 राज्यों उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में मतदान हो रहा है। शाम 5 बजे के बाद वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। रात तक नतीजे आने की उम्मीद है। उधर, वोटिंग के दौरान यूपी में सपा के चीफ व्हिप और विधायक मनोज कुमार पांडे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

नामांकन के आखिरी दिन (21 फरवरी) भाजपा ने उत्तर प्रदेश से 8वां प्रत्याशी संजय सेठ को उतार दिया था। इससे सपा का गणित बिगड़ सकता है। समाजवादी पार्टी के कई विधायक भाजाप के खेमे में खुलकर NDA का सपोर्ट करते देखे गए। सपा विधायक और अखिलेश यादव के करीबी नेताओं में से एक माने जाने वाले मनोज पांडे भाजपा नेताओं के साथ बकायदा विक्ट्री साइन दिखाते नजर आए।

वहीं सपा विधायक, पूजा पाल, अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह भी भाजपा के खेमे में देखे गए। इससे इस बात पर मुहर लगती नजर आई की सपा विधायकों से भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में वोट किया है। वहीं अपने विधायकों के पाला बदलने के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि, ‘हमारी राज्यसभा की तीसरी सीट दरअसल सच्चे साथियों की पहचान करने की परीक्षा थी।

हम आज जानना चाहते थे कि कौन-कौन दिल से PDA के साथ और कौन अंतरात्मा से पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ है। अब सब कुछ साफ़ है, यही तीसरी सीट की जीत है। उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की 4 तो हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर चुनाव हैं। तीनों ही राज्यों में क्रॉस वोटिंग की आशंका है। वजह है- 15 सीटों पर 18 कैंडिडेट मैदान में हैं।

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के 8 विधायकों पर सस्पेंस है। 15 राज्यों में राज्यसभा की 56 सीटें खाली हैं, जिनमें से 12 राज्यों की 41 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। क्रॉस वोटिंग को लेकर सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा- जैसे बरसात के मौसम में कुकुरमुत्ते उग आते हैं, फिर खत्म हो जाते हैं, ऐसे कुकुरमुत्ते हर पार्टी में होते हैं। बीजेपी में भी हैं।

पहचान में गड़बड़ी किसी से भी हो सकती है। हमारे जिन उम्मीदवारों को जीतना है, वे जीत रहे हैं। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों को 102 वोट मिल चुके हैं। चुनाव में तो यही होता है। चुनाव के बाद जनता डिसाइड कर लेती है कि किसे रहना है और किसे नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles