कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने पर विपक्ष ने मोदी सरकार को घेरा
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी पर विपक्ष के नेता Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि उन्होंने पहले ही चेतावनी दी थी कि चुनाव खत्म होते ही महंगाई बढ़ेगी, और अब वही हो रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में एक ही दिन में 993 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिसे उन्होंने “चुनावी बिल” करार दिया। उन्होंने दावा किया कि फरवरी से अब तक सिलेंडर के दाम 1380 रुपये तक बढ़ चुके हैं, जो मात्र तीन महीनों में करीब 81 प्रतिशत की वृद्धि है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि इस बढ़ोतरी का सीधा असर छोटे कारोबारियों और आम लोगों पर पड़ेगा। चाय बेचने वाले, ढाबे, होटल, बेकरी और हलवाई—सभी की रसोई पर इसका बोझ बढ़ेगा, और आखिरकार इसका असर आम जनता की थाली पर दिखाई देगा। राहुल गांधी ने यह भी आशंका जताई कि गैस के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल सस्ता था, तब सरकार ने मुनाफा कमाया, और अब कीमतें बढ़ने पर उसका बोझ आम जनता पर डाला जा रहा है।
उन्होंने यह भी याद दिलाया कि West Bengal विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने महंगाई बढ़ने की बात कही थी। उन्होंने कहा, “29 अप्रैल के बाद देखिए, पेट्रोल-डीजल सब महंगा होगा।” कांग्रेस नेता ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “सरकार सस्ते का फायदा खुद उठाती है और महंगाई का बोझ जनता पर डालती है।”
सिलेंडर नहीं, रोटी और थाली महंगी होती है : अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के प्रमुख Akhilesh Yadav ने भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “सिलेंडर महंगा नहीं होता, रोटी और थाली महंगी होती है। यह बात वही जानता है जो खुद खरीदकर खाता है, वह नहीं जो दूसरों के यहां जाकर खाता है या दूसरों की थाली से चुराता है। अगर सिलेंडर महंगा करना था तो सीधे एक हजार रुपये महंगा कर देते। एक हजार में 7 रुपये कम करके ये भाजपा वाले किस पर एहसान कर रहे हैं? भाजपा महंगाई, बेरोजगारी, बेकारी और मंदी पर निंदा प्रस्ताव कब लाएगी?”
यह महंगाई गरीब जनता पर चोट है : आतिशी
Atishi ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “कमर्शियल सिलेंडर के बाद अब ‘छोटू सिलेंडर’ को भी 261 रुपये महंगा कर दिया गया है। चुनाव के दौरान जो कीमतें रुकी हुई थीं, वे अब अचानक आसमान छूने लगी हैं। यह महंगाई सीधे रेहड़ी-पटरी वालों, मजदूरों और आम जनता के बजट पर चोट है।”
कमर्शियल एलपीजी कीमतों में बढ़ोतरी का CPI ने विरोध किया
Communist Party of India के राज्यसभा सांसद P. Santosh Kumar ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी पर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह बढ़ोतरी सरकार की “विफल कूटनीतिक विदेश नीति” का सीधा परिणाम है, जो वैश्विक ऊर्जा अस्थिरता के बीच भारत के राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने में असफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईंधन की आपूर्ति और कीमतों में स्थिरता सुनिश्चित करने के बजाय सरकार की नीतियों ने देश को असुरक्षित स्थिति में छोड़ दिया है। इसका सीधा असर अब रेस्तरां, ढाबों, छोटे भोजनालयों, हॉस्टलों, पीजी आवासों और अन्य छोटे कारोबारों पर पड़ रहा है।


popular post
अमेरिका ने इज़रायल, यूएई, कुवैत और क़तर को आधुनिक हथियारों की बिक्री को मंज़ूरी दी
अमेरिका ने इज़रायल, यूएई, कुवैत और क़तर को आधुनिक हथियारों की बिक्री को मंज़ूरी दी
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा