ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में विपक्षी सांसद, राजघाट रवाना

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में विपक्षी सांसद, राजघाट रवाना

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में INDIA ब्लॉक के सांसदों का दिल्ली में प्रदर्शन गुरुवार को लगातार तीसरे दिन जारी रहा। कनॉट प्लेस स्थित मोएट्स रेस्टोरेंट में लंच के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कई विपक्षी सांसद राजघाट के लिए रवाना हुए। विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है।

राजघाट जाकर महात्मा गांधी से प्रार्थना करेंगे कि सरकार को सद्बुद्धि मिले: खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि INDIA ब्लॉक के नेता राजघाट जाकर महात्मा गांधी से प्रार्थना करेंगे कि सरकार को सद्बुद्धि मिले। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को समझना चाहिए कि सरकार के फैसले देशहित में नहीं हैं।

खड़गे ने वोट चोरी, महंगाई, युवाओं की समस्याओं और अन्य मुद्दों को उठाते हुए आरोप लगाया कि सरकार नागरिकों के अधिकारों और स्वतंत्रता को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि इन अधिकारों को हासिल करने में जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी और सरदार पटेल जैसे नेताओं की अहम भूमिका रही थी।

साथ 300 से ज्यादा सांसद हैं: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि उनके साथ 300 से ज्यादा सांसद हैं और वे शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें धरना देने से रोका जा रहा है। वहीं, कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने चुनाव आयुक्तों से मुलाकात की अनुमति नहीं मिलने का दावा किया। उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग के बीच मिलीभगत का आरोप भी लगाया।

राजघाट पर पहले से कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे थे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू की है, जिसके तहत पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध है।

देश में सभी को प्रदर्शन करने का अधिकार: ममता बनर्जी

दिल्ली के अलावा उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ मार्च निकाला। हरियाणा के करनाल में INDIA ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर धरना दिया। इस दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। उधर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि देश में सभी को प्रदर्शन करने का अधिकार है। उन्होंने प्रियंका गांधी के साथ हुए व्यवहार पर सवाल उठाते हुए महिलाओं के सम्मान की बात कही।

popular post

हम दुश्मन के आर्थिक युद्ध को नाकाम कर देंगे: ईरानी राष्ट्रपति पेज़ेश्कियान

हम दुश्मन के आर्थिक युद्ध को नाकाम कर देंगे: ईरानी राष्ट्रपति पेज़ेश्कियान ईरान के राष्ट्रपति

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *