चुनाव से पहले केरल में कांग्रेस को एक और झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष ने पार्टी छोड़ी

कांग्रेस में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। G 23 के अलावा भी देश भर में आपसी कलह और गुटबाज़ी की शिकार कांग्रेस का कुनबा धीरे धीरे बिखर सा रहा है। चुनावी प्रदेश केरल में कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लगने का क्रम थम नहीं रहा है।
पहले कद्दावर नेता पीसी चाको ने कांग्रेस छोड़ , शरद पवार की पार्टी एनसीपी में शामिल हो गए थे वहीं कुछ दिनों पहले टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर केरल प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष लतिका सुभाष ने पार्टी छोड़ने का एलान किया था।
अब केरल विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष केसी रोसकुट्टी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। राज्य में 6 अप्रैल को विधानसभा चुनावों के तहत वोटिंग होनी है। चुनाव से पहले ही कांग्रेस को कई झटके लगे हैं।

केरल महिला कांग्रेस की अध्यक्ष लतिका सुभाष टिकट न मिलने के बाद पार्टी छोड़ चुकी हैं। वहीं पार्टी के सीनियर नेता पीसी चाको भी कांग्रेस छोड़ चुके हैं। कहा जा रहा है कि वह पार्टी में गुटबाजी से नाराज चल रहे थे। बाद में वे एनसीपी में शामिल हो गए थे। बता दें कि केरल में विधानसभा की कुल 140 सीटों पर एक चरण में 6 अप्रैल को वोटिंग होनी है। नतीजे 2 मई को आएंगे।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *