आरएसएस में जो एक बार जाता है, आरएसएस उसे छोड़ती नहीं: ओवैसी

आरएसएस में जो एक बार जाता है, आरएसएस उसे छोड़ती नहीं: ओवैसी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत उनकी पार्टी के नेताओं ने एआईएमआईएम को बीजेपी की बी टीम बताया है। हैदराबाद सांसद और एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी लगातार इस मुद्दे पर कांग्रेस को जवाब दे रहे हैं और अब उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने कहा था कि वह असदुद्दीन ओवैसी को बाहर नहीं निकलने देंगे।

हैदराबाद के मेहदीपट्टनम में एक रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने इस पर पलटवार किया है। जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि तुम (तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से निकले हो और तुमने वर्षों आरएसएस में गुजारे हैं। आरएसएस में जो एक बार जाता है, आरएसएस उसे छोड़ती नहीं है। इसलिए उसने ओवैसी पर हमला नहीं किया, उन्होंने हर शेरवानी, टोपी वाले पर हमला किया है।

ओवैसी ने आगे कहा की, ‘कांग्रेस का सदर (तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष) बोलते हैं कि ओवैसी को मैं हैदराबाद से बाहर नहीं निकलने दूंगा। तुम क्या, तुम्हारा बाप भी बाहर निकलने से रोक नहीं पाएगा। यह हैदराबाद हमारा है। बता दें कि हैदराबाद को एआईएमआईएम का गढ़ माना जाता है। असदुद्दीन ओवैसी यहीं से सांसद बनकर लोकसभा पहुँछे हैं। उनके भाई अकबरुद्दीन ओवैसी यहाँ से विधायक हैं।

ओवैसी ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे को कांग्रेस ने महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाया। उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र की विधानसभा में कहते हैं कि हमें गर्व है कि हमने बाबरी मस्जिद को गिराया। कांग्रेस पार्टी आरएसएस की मां है। दरअसल, महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार के समय उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे। इस गठबंधन में कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी शामिल हैं।

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने तेलंगाना का पहला दलित मुख्यमंत्री बनाने का वादा तोड़ा है। उन्होंने इसे लेकर केसीआर से सवाल भी किया। खड़गे ने कहा, उन्होंने (केसीआर) कहा था कि वह एक दलित को मुख्यमंत्री बनाएंगे, लेकिन क्या उन्होंने ऐसा किया? उन्होंने तेलंगाना की जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं करने के लिए भी राव पर निशाना साधा।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *