ओडिशा, विधायक ने 7 पुलिसकर्मियों समेत 23 को रौंदा

ओडिशा, विधायक ने 7 पुलिसकर्मियों समेत 23 को रौंदा

ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल से निलंबित किए गए विधायक की कार ने भीड़ को रौंद दिया है।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जैसी वीभत्स घटना की जानकारी इस बार ओडिशा से सामने आ रही है जहां सत्ताधारी दल से निलंबित किए गए विधायक की गाड़ी ने भीड़ को रौंद दिया है। इस दुर्घटना में 7 पुलिसकर्मियों समेत 23 लोग घायल हो गए हैं।

ओडिशा के खुर्दा जिले के बनपुर ब्लॉक में हुई इस घटना में निलंबित विधायक ने भीड़ पर गाड़ी चढ़ा दी। ब्लॉक में चेयरमैन चुनाव के लिए अलग-अलग राजनीतिक दलों के कम से कम 500-600 लोग घटनास्थल पर जमा थे तभी बीजू जनता दल के निलंबित विधायक प्रशांत जगदेव ब्लॉक पहुंचे और अपनी गाड़ी से भीड़ को रौंद दिया।

इस घटना में घटनास्थल पर ड्यूटी में तैनात 7 पुलिसकर्मियों समेत 23 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायल पुलिसकर्मियों में एक महिला भी शामिल है। दुर्घटना के बाद भीड़ ने विधायक की गाड़ी को घेर लिया और उस में जमकर तोड़फोड़ की। जनता ने विधायक को अपने कब्जे में लेकर जमकर पीटा तथा गाड़ी को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है।

 

बताया जा रहा है कि लोगों पर गाड़ी चढ़ाने के बाद विधायक ने भागने की कोशिश की लेकिन लोगों ने विधायक को दौड़ाकर पकड़ लिया और गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ करते हुए विधायक को जमकर पीटा। लोगों की पिटाई से विधायक भी घायल हो गया है और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खुर्दा एसपी आलेख चंद्र पाढ़ी के अनुसार विधायक की हरकत से एक महिला पुलिसकर्मी समेत 7 जवान घायल हुए हैं। घायलों में बनपुर थाने के अधिकारी भी शामिल हैं। एसपी के अनुसार लोगों की पिटाई से घायल हो गए विधायक को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया था लेकिन वहां से उसे भुवनेश्वर रेफर कर दिया गया है।

एसपी ने आश्वासन दिया है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और दोषी को कड़ी सजा दी जाएगी । इस घटना में किसी की मौत की कोई जानकारी नहीं है।

popular post

लेबनान में आज रात से युद्ध-विराम शुरू होगा: अल-मयादीन

लेबनान में आज रात से युद्ध-विराम शुरू होगा: अल-मयादीन अल-मयादीन ने एक वरिष्ठ ईरानी सुरक्षा

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *