समलेश्वरी मंदिर के उद्घाटन के लिए ओडिशा सरकार ने 27 जनवरी को अवकाश घोषित किया

समलेश्वरी मंदिर के उद्घाटन के लिए ओडिशा सरकार ने 27 जनवरी को अवकाश घोषित किया

संबलपुर में स्थित ओडिशा की प्रमुख शक्तिपीठ मां समलेश्‍वरी की पीठ के विकास के लिए समलेई परियोजना का शुभारंभ समारोह शनिवार 27 जनवरी को किया जाएगा। श्रद्धालु इस कार्यक्रम में खुशी-खुशी भाग लेकर माता की भक्तिपूर्वक पूजा-अर्चना कर सकते हैं। इस दिन सूबे के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे इसका एलान मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को किया।

समलेश्वरी मंदिर पश्चिमी ओडिशा का एक प्रमुख धार्मिक केंद्र है। सरकार ने मंदिर और उसके आसपास 40 एकड़ भूमि के विकास की परियोजना पर 200 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसमें भक्तों के लिए सुविधाओं का विकास और चार ऊंचे स्वागत द्वार और एक गलियारे का विकास शामिल है।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक लगभग 40 एकड़ क्षेत्र में फैली, 200 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना का शुभारंभ करने वाले हैं। परियोजना में मंदिर का सौंदर्यीकरण, आसपास के क्षेत्र का पुनर्विकास, एक हैरिटेज गलियारे का निर्माण और आधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था करना शामिल है।

समलेश्वरी मंदिर के विकास से जुड़े परियोजना के उद्घाटन के भव्य समारोह को देखने वाले भक्तों की सुविधा के लिए सीएम नवीन पटनायक ने 27 जनवरी को राज्य के सभी कॉलेजों और स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है। राज्य भर के सरकारी कार्यालय भी 27 जनवरी को बंद रहेंगे।

popular post

इटली: सरकार की शिक्षा नीतियों के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन

इटली: सरकार की शिक्षा नीतियों के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन इटली में सरकार की शिक्षा

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *