बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं: दिल्ली पुलिस
पिछले एक महीने से डब्लूएफआई के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवान खिलाड़ियों ने मोर्चा खोल रखा है, महिला खिलाडी बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। महिला खिलाड़ियों को समाज के सभी वर्गों का पूरा समर्थन मिल रहा। बृजभूषण सिंह पर खिलाड़ियों ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। शुरूआत में दिल्ली पुलिस एफ़आईआर करने के लिए भी तैयार नहीं थी।
लेकिन पहलवानों के प्रदर्शन, और सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद उसने मजबूरन एफ़आईआर तो दर्ज कर लिया है , लेकिन अभी तक गिरफ़्तार नहीं किया है। पहलवानों ने कहा था कि जब तक उनकी गिरफ़्तारी नहीं होगी प्रदर्शन ख़त्म नहीं होगा।
28 मई को पहलवानों को हिरासत में ले लिया गया, और उनके तम्बू उखाड़ दिए गए। केवल धरना स्थल को नष्ट ही नहीं किया गया है बल्कि पहलवान खिलाड़ियों पर एफ़आईआर भी दर्ज की गई है, इन सबके बीच दिल्ली पुलिस का एक बयान सामने आया है कि, पुलिस को अब तक बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं।
न्यूज एजेंसी एएनआई ने दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि पुलिस को अब तक बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं। गौरतलब है कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि दिल्ली पुलिस 15 दिन में इस मामले में फाइनल रिपोर्ट दाखिल कर सकती है। हालांकि, पुलिस ने इसका खंडन किया है।
इससे पहले न्यूज एजेंसी एएनआई को दिल्ली पुलिस के टॉप सोर्स ने बताया, अब तक हमें बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं। 15 दिनों के भीतर हम कोर्ट में अपनी रिपोर्ट दाखिल करेंगे। यह चार्जशीट या अंतिम रिपोर्ट हो सकती है। पहलवानों के दावे को साबित करने वाला कोई सबूत नहीं मिला है।
इधर, किसानों के संगठन ‘संयुक्त किसान मोर्चा’ (एसकेएम) ने भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे पहलवानों के समर्थन में 1 जून को देशव्यापी प्रदर्शन करने का मंगलवार को आह्वान किया।
एसकेएम ने एक बयान में कहा कि उसने भारतीय पहलवानों तथा समाज के सभी अन्य वर्गों के प्रदर्शन करने के लोकतांत्रिक अधिकार की रक्षा करने और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग के लिए देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया है।


popular post
लेबनान युद्ध-विराम के बाद नेतन्याहू पर आंतरिक दबाव बढ़ा
लेबनान युद्ध-विराम के बाद नेतन्याहू पर आंतरिक दबाव बढ़ा दक्षिण लेबनान में घोषित युद्ध -विराम
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा