बातचीत के लिए कोई ठोस आधार नहीं; अमेरिकी हमले के लिए तैयार हैं: अराक़ची
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराक़ची, जिन्होंने कल शुक्रवार को तुर्की की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगान और विदेश मंत्री से मुलाक़ात की, ने सीएनएन तुर्क को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि
“वर्तमान में वॉशिंगटन के साथ बातचीत के लिए कोई गंभीर आधार मौजूद नहीं है।” उन्होंने यह भी कहा कि, ईरान अमेरिका के किसी भी संभावित हमले के लिए तैयार है।
अराक़ची की यह तुर्की यात्रा ऐसे समय हुई जब यह अनुमान लगाया जा रहा था कि, वे राष्ट्रपति एर्दोगान के उस प्रस्ताव पर ईरान की प्रतिक्रिया लेकर आए हैं, जिसमें ईरान-अमेरिका के बीच तनाव कम करने और नए समझौते की ज़मीन तैयार करने के लिए मसूद पेज़ेश्कियान और डोनाल्ड ट्रंप के बीच मेडिकल वीडियो कॉन्फ़्रेंस का सुझाव दिया गया था।
हालांकि, तुर्की के विदेश मंत्री हाकान फ़िदान के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ़्रेंस और इसके बाद सीएनएन तुर्क को दिए साक्षात्कार में अराक़ची के बयानों से यह स्पष्ट हुआ कि ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए तुर्की की मध्यस्थता को अस्वीकार कर दिया है।
पिछले सप्ताह अंकारा से प्रकाशित सरकारी अख़बार हुर्रियत ने खुलासा किया था कि तुर्की के राष्ट्रपति ने ईरान को लेकर एक त्रिपक्षीय शिखर बैठक का प्रस्ताव अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दिया था। रिपोर्ट के अनुसार, एर्दोगान ने यह पहल 27 जनवरी को ट्रंप के साथ एक टेलीफोनिक बातचीत के दौरान रखी थी।
तुर्की के राष्ट्रपति ने ट्रंप से अमेरिका, ईरान और तुर्की की भागीदारी वाली बैठक आयोजित करने की मांग की थी, जो संभवतः वीडियो कॉन्फ़्रेंस के ज़रिये होती। हुर्रियत ने लिखा था कि ट्रंप ने इस प्रस्ताव के प्रति सकारात्मक रुख दिखाया था।
इस प्रकार, ईरान द्वारा इस प्रस्ताव को नकारे जाने के बाद, ऐसा प्रतीत होता है कि अब अमेरिका की ओर से ईरान के ख़िलाफ़ सैन्य कार्रवाई की संभावना पर विचार किया जा रहा है।अराक़ची ने कहा कि ईरान इसके लिए पूरी तरह तैयार है।
साक्षात्कार के एक अन्य हिस्से में, हालिया अशांति के बारे में बात करते हुए विदेश मंत्री ने मृतकों की संख्या 3,100 बताई और कहा कि, “अधिकांश पीड़ित सुरक्षा बलों के सदस्य थे।” ईरान ऑनलाइन के हवाले से विदेश मंत्री के सीएनएन तुर्क को दिए पूरे साक्षात्कार का पाठ नीचे प्रस्तुत है।
सीएनएन तुर्क के साथ अराक़ची की बातचीत
अराक़ची ने सीएनएन तुर्क से कहा कि अंकारा यात्रा के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति एर्दोगान और हाकान फ़िदान से मुलाक़ात की और कूटनीति के माध्यम से क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
सैयद अब्बास अराक़ची ने कहा:
“ईरान के बारे में तुर्की के दृष्टिकोण हमेशा बहुत रचनात्मक रहे हैं और यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। विशेष रूप से ईरान और ज़ायोनी शासन (इज़रायल) के बीच 12-दिवसीय युद्ध के दौरान, हमने तुर्की का बेहद रचनात्मक रवैया देखा।
ईरान और तुर्की की जनता के बीच बहुत मज़बूत संबंध हैं।
राष्ट्रपति एर्दगान ने कहा कि ‘कूटनीति का उपयोग क्षेत्र के हित में है।’ तुर्की भी क्षेत्र में समाधान खोजने की कोशिश कर रहा है, और हम इन प्रयासों को सकारात्मक मानते हैं।”


popular post
ईरान और आईएईए के सहयोग पर जिनेवा में ग्रोसी और अराक़ची की बातचीत
ईरान और आईएईए के सहयोग पर जिनेवा में ग्रोसी और अराक़ची की बातचीत कल जिनेवा
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा