भारत-अमेरिका व्यापार डील में किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं हुआ: गोयल

भारत-अमेरिका व्यापार डील में किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं हुआ: गोयल

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौते को “विकसित भारत 2047” की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए शनिवार को कहा कि इसमें देश के किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस समझौते से अमेरिका में भारतीय उत्पादों पर आयात शुल्क 50 प्रतिशत से घटकर 18 प्रतिशत रह जाएगा और कई वस्तुओं पर शून्य शुल्क लगेगा। इससे 30 अरब डॉलर का अमेरिकी बाजार भारतीय निर्यातकों के लिए खुल जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि किसानों के हितों के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया गया है।

पीयूष गोयल ने कहा कि कुछ किसान-विरोधी तत्व यह गलत प्रचार कर रहे हैं कि इस समझौते से भारतीय किसानों को नुकसान होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस समझौते में कोई भी ऐसा कदम नहीं उठाया गया है जिससे देश के किसानों, हस्तशिल्प और हथकरघा उद्योग को नुकसान पहुंचे।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी आनुवंशिक रूप से परिवर्तित (जीएम) उत्पाद पर शुल्क कम नहीं किया गया है। मांस, पोल्ट्री उत्पाद, डेयरी, चावल, गेहूं, चीनी, रागी, ज्वार और बाजरा के आयात पर कोई रियायत नहीं दी गई है। केला, चेरी, स्ट्रॉबेरी, ग्रीन टी, काबुली चना, शहद, तंबाकू और एथेनॉल के आयात पर भी कोई छूट नहीं दी गई है।

उन्होंने बताया कि दूसरी ओर अमेरिका में जवाबी आयात शुल्क घटकर 18 प्रतिशत होने से खिलौनों, खेल सामग्री और वस्त्रों के निर्यातकों को अमेरिकी बाजार में बेहतर अवसर मिलेंगे। अमेरिका में 18 प्रतिशत आयात शुल्क भारत के सभी पड़ोसी और प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में कम है।

popular post

ईरान के साथ अमेरिका के संभावित समझौते को लेकर इज़रायल चिंता में: इज़रायली अख़बार

ईरान के साथ अमेरिका के संभावित समझौते को लेकर इज़रायल चिंता में: इज़रायली अख़बार ईरान

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *