नीतीश कुमार, बिहार में नही है धर्मांतरण कानून की जरूरत

नीतीश कुमार, बिहार में नही है धर्मांतरण कानून की जरूरत

नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में सभी धर्मों के लोग आपसी सद्भाव से रहते हैं। इसे लेकर कोई खास मामले बिहार में सामने नहीं आए हैं, जो यह कानून बनाया जाए।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि धर्मांतरण विरोधी कानून लाने की कोई आवश्यकता नहीं है। सीएम नीतीश कुमार के अनुसार बिहार में जो स्थिति है उसको देखते हुए बिहार मे ऐसे किसी भी कानून की जरूरत ही नहीं है। पत्रकार द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में सीएम ने कहना है कि बिहार में सभी धर्मों के लोग आपसी सद्भाव से रहते हैं।  इसे लेकर कोई खास मामले बिहार में सामने नहीं आए हैं जो इस तरह का कानून बनाया जाए।

जातिगत जनगणना के मामले पर नीतीश कुमार ने शनिवार को बीजेपी द्वारा व्यक्त की गई आशंकाओं के बारे में एक प्रश्न को दरकिनार कर दिया। जातिगत जनगणना की घोषणा के बाद राज्य बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने मांग की थी कि सरकार जनगणना के दौरान सावधानी बरते ताकि रोहिंग्या सर्वेक्षण के दायरे से बाहर रहें। इस संबंध में जब पत्रकारों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल किया तो वो पहले थोड़ा रुके कुछ पल के लिए कुछ सोचा और फिर जवाब मे मुझे जानकारी नहीं कहकर चलते बने।

याद रहे कि इस हफ्ते की शुरुआत में आयोजित सर्वदलीय बैठक में सभी पार्टियों ने राज्य में जातिगत जनगणना कराने की सहमति जहीर की है। हालांकि सहमति देने के बाद बिहार बीजेपी अध्यक्ष जायसवाल ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए कहा था कि उनकी पार्टी ने इस कदम का समर्थन किया। लेकिन इसमें पार्टी को कई चुनौतियों से गुज़रना होगा । उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सर्वेक्षण से बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं म्यांमार जैसे विदेशी घुसपैठियों को जनगणना से बाहर रखा जाए ताकि उन्हें वैधता नहीं मिल सके।

जायसवाल द्वारा उठाए गए विवाद में एक तर्क यह भी था कि सीमांचल क्षेत्र में उच्च जाति के शेख मुसलमानों को कथित तौर पर आरक्षण लाभ के लिए ओबीसी का झूठा दावा करने के लिए जाना जाता है। ऐसे में इस तरह की त्रुटियों को सर्वेक्षण द्वारा समाप्त किया जाना चाहिए।

popular post

यमन पर सऊदी अरब के 42 हवाई हमले, सना, ताइज़, लहज और मयून द्वीप बने निशाना

यमन पर सऊदी अरब के 42 हवाई हमले, सना, ताइज़, लहज और मयून द्वीप बने

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *