9 बार शपथ लेकर इतिहास रचने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं नीतीश जी: तेजस्वी

9 बार शपथ लेकर इतिहास रचने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं नीतीश जी: तेजस्वी

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव का कहना है, “मैं इस नई सरकार के खिलाफ खड़ा हूं। मैं 9 बार शपथ लेकर इतिहास रचने के लिए सीएम नीतीश कुमार को धन्यवाद देना चाहता हूं। इसके साथ उन्होंने आगे कहा,”हम हमेशा सीएम नीतीश कुमार का सम्मान करेंगे।

तेजस्वी यादव ने कहा कि, “मुझे खुशी है कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिला…उन्होंने (बीजेपी) ने भारत रत्न का सौदा किया है। हमसे निपटें और हम आपको भारत रत्न देंगे। तेजस्वी यादव कहते हैं इन्होंने भारत रत्न को डील बना दिया। हम आपको भारत रत्न देंगे आप डील कर लो। आप लोग सम्मान नहीं करते हैं, डीलिंग करते हैं।

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि, हम आपको अपने परिवार के सदस्य के रूप में सोचते हैं। हम समाजवादी परिवार से हैं…जो आप झंडा ले कर के चले थे कि मोदी को देश में रोकने हैं, अब आपका भतीजा झंडा उठा कर के मोदी को बिहार में रोकने का काम करेगा।

तेजस्वी ने कहा कि हम मुख्यमंत्री जी को बधाई देते है कि उन्होंने 9 बार शपथ लेकर इतिहास रचा है। एक ही टर्म में 3-3 बार पलट गए ये अद्भुत है। इस दौरान तेजस्वी यादव ने मोदी की गरंटी पर चर्चा करते हुए कहा कि मोदी जी की गारंटी मजबूत वाली है। क्या मोदी जी गारंटी लेंगे कि नीतीश जी पलटेंगे कि नहीं। खैर हमको चिंता नहीं है। आपलोगों की खूब जोड़ी है।

तेजस्वी ने सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए कहा कि सम्राट जी कहते हैं बीजेपी उनकी मां है। हम कहते हैं उनकी असली मां तो हमारी पार्टी है। पहले तो वो हमारी ही पार्टी में थे। एक साल में सम्राट चौधरी ने 3-3 पद ले लिए। हम आप लोगों की हमेशा इज्जत करते रहेंगे।

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पर तंज कसते हुए कहा कि विजय सिन्हा एक ही टर्म में स्पीकर भी रह लिए, नेता विरोधी भी रह लिए। अब डिप्टी सीएम भी बन गए। इसलिए इनको भी बधाई..।

popular post

सऊदी अरामको कंपनी ने कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश दिया: रॉयटर्स

सऊदी अरामको कंपनी ने कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश दिया: रॉयटर्स समाचार

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *