नीतीश ने बिहार के लोगों की नजरों में अपनी विश्वसनीयता खो दी है: ममता
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन छोड़ने और राज्य में बीजेपी के साथ फिर से जुड़ने की अफवाहों के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि, नीतीश कुमार ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है। अगर वह इस्तीफा देते हैं तो विपक्ष और मज़बूत होगा।
नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन छोड़ने के बाद तेजस्वी यादव के लिए बिहार में सुचारू रूप से काम करना और आसान हो जाएगा। ममता बनर्जी ने कहा कि नीतीश कुमार के बाहर निकलने से विपक्षी गठबंधन पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।
इसी के साथ ममता ने फिर दोहराया कि उनकी पार्टी टीएमसी बंगाल में आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। ममता ने यह भी दावा किया कि हाल में उनके द्वारा अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का उनके पास कोई फोन नहीं आया है। उन्होंने कहा था कि क्षेत्रीय दल एकजुट रहेंगे और भविष्य के सभी निर्णय लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद ही लिए जाएंगे।
वहीं बिहार की सियासी हलचल पर बीजेपी के सीनियर नेता अश्विनी चौबे ने कहा कि हमारे चाहने न चाहने से क्या मतलब है। एनडीए का अपना महत्व है। पार्टी जो चाहेगी वो हम करेंगे। जो हमारे नेता चाहेंगे वही होगा। जो होगा अच्छा ही होगा। सब अच्छा है, सब अच्छा होगा। पार्टी का नेतृत्व जो कहेगा वही करना है। सब कुछ भगवान की इच्छा से होता है।


popular post
इटली: सरकार की शिक्षा नीतियों के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन
इटली: सरकार की शिक्षा नीतियों के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन इटली में सरकार की शिक्षा
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा