एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन भारत के 15वेंउपराष्ट्रपति चुने गए 

एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन भारत के 15वेंउपराष्ट्रपति चुने गए 

एनडीए के उम्मीदवार और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को भारत का नया उपराष्ट्रपति चुना गया है। पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने वाले सीपी राधाकृष्णन को बधाई देते हुए लिखा, ‘उनका जीवन सदैव समाज सेवा और गरीबों व वंचितों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित रहा है। मुझे विश्वास है कि वे एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति होंगे, जो हमारे संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ करेंगे और संसदीय संवाद को आगे बढ़ाएंगे।

इस चुनाव में कुल 788 सांसदों को वोट देने का अधिकार था, जिनमें से 781 ने हिस्सा लिया। मतदान का प्रतिशत 98.2% रहा। कुल 768 वोट डाले गए, जिनमें से 752 वोट मान्य थे. इनमें से सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट मिले जबकि उनके विरोधी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। उन्होंने 152 वोटों के अंतर से यह चुनाव जीत लिया।

उपराष्ट्रपति चुनाव में संसद के सभी सदस्य -जिसमें नामित सदस्य भी शामिल हैं, वोट देने के योग्य थे। कुल 788 वोटर थे, जिनमें 245 राज्यसभा और 543 लोकसभा के सदस्य शामिल थे। मतदान सुबह से शाम 5 बजे तक चला, जिसमें 767 निर्वाचकों ने अपना वोट डाला। केवल एक बैलेट बॉक्स का उपयोग किया गया।

मतगणना शाम 6 बजे शुरू हुई। सुदर्शन रेड्डी को 300 प्रथम वरीयता वोट मिले, जबकि सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट मिले।

राज्यसभा के सचिव और निर्वाचन अधिकारी पीसी मोदी ने घोषणा की कि एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन भारत के अगले उपराष्ट्रपति चुने गए हैं। उन्होंने बताया कि उपराष्ट्रपति के 17वें चुनाव के लिए 7 अगस्त को नोटिस जारी किया गया था और कुल 68 नामांकन प्राप्त हुए। नामांकन की जांच के बाद केवल सीपी राधाकृष्णन और बी सुदर्शन रेड्डी के नाम वैध पाए गए।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *