नवाब मलिक राज्यसभा में नहीं कर पाएंगे वोट, हाई कोर्ट ने लगाई रोक

नवाब मलिक राज्यसभा में नहीं कर पाएंगे वोट, हाई कोर्ट ने लगाई रोक

हाई कोर्ट ने नवाब मलिक के वकील की तरफ से दायर की गई अर्जी पर सुनवाई करने से मना कर दिया है। इसके साथ ही अनिल देशमुख और नवाब के राज्यसभा में वोट करने पर भी रोक लगाई है।

मुम्बई हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को राज्यसभा चुनाव में वोट देने की छुट देने से इनकार कर दिया है । कोर्ट ने नवाब मलिक को साफ तौर पर वोट करने से इनकार कर दिया है ।इससे साफ हो गया है कि राज्यसभा चुनाव में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक मतदान नहीं कर पाएंगे। नवाब मलिक के वकील की तरफ से अदालत मे अर्ज़ी दायर की थी जिस पर कोर्ट ने सुनवाई करने से मना कर दिया है। इसके साथ ही अनिल देशमुख और नवाब मलिक राज्यसभा में वोट नहीं कर पाएंगे।

इससे पेहले हाईकोर्ट ने शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता नवाब मलिक की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने राज्यसभा चुनाव में मतदान के लिए जेल से रिहा करने की अनुमति मांगी थी। मलिक ने इस याचिका में कहा था कि या तो उन्हें बांड पर हिरासत से रिहा किया जाए या मतदान के लिए पुलिस के साथ विधान भवन जाने की अनुमति दी जाए।

जिस के जवाब में न्यायमूर्ति पी. डी. नाइक की एकल पीठ ने कहा कि मलिक ने याचिका में जमानत शब्द का उल्लेख नहीं किया है फिर भी उनकी याचिका का आशय जमानत की अनुमति ही था इसलिए उन्हें विशेष अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए अपील करनी चाहिए जिसने बृहस्पतिवार को मलिक को अस्थायी जमानत देने से इनकार कर दिया। उच्च न्यायालय ने कहा कि वह मलिक की याचिका को स्वीकार कर गलत उदाहरण पेश नहीं करना चाहता।

 

popular post

चुनाव आयोग  ने SIR सॉफ्टवेयर की जानकारी देने से इनकार किया

चुनाव आयोग  ने SIR सॉफ्टवेयर की जानकारी देने से इनकार किया चुनाव आयोग ने स्पेशल

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *