नरसिंहानंद ने महिला नेताओं को बताया ‘रखैल’

नरसिंहानंद ने महिला नेताओं को बताया ‘रखैल

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्थित डासना शिव शक्ति मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती अक्सर अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में बने रहते हैं। कुछ दिनों पहले पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में भी इन पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।

अब एक बार यति नरसिंहानंद सरस्वती सुर्ख़ियों में क्योंकि नरसिंहानंद ने देश की महिला नेताओं के बारे में आपत्तिजनक बातें कही है।

बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में वो ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि राजनीति में जितनी औरतें दिखाई देती थी। वो या तो किसी न किसी नेता की रखैल थी, या फिर किसी राजनेता की बेटी या बड़े परिवार से थी। इस वक्त कितनी महिलाएं राजनीति में मौजूद है। पूरा मजा आ रहा है।

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने यति नरसिंहानंद द्वारा दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए महिला राजनेताओं के लिए आवाज़ उठाई है। साथ ही उन्होंने भाजपा की महिला नेत्रियों को भी इसके खिलाफ बोलने के लिए कहा है।

कांग्रेस नेता ट्वीट करते हुई लिखा: कि दूसरी औरतों के लिए तो नहीं बोलती हैं क्या आज अपनी अस्मिता और चरित्र पर लांछन लगने के बाद भी भाजपा की महिला नेत्रियाँ चुप रहेंगी?

कांग्रेस नेता ने कहा कि नरसिंहानंद जैसे लोगों को सज़ा मिलनी चाहिए। यह औरतों का शोषण करने वाले किस दरिंदे से कम हैं?

आपको बता दें कि यति नरसिंहानंद हमेशा मुसलमानों के खिलाफ जहर उगलकर नफरत फैलाने का काम करते हैं। और इस मामले में उन्हें कुछ कट्टर लोगों का समर्थन में मिलता रहा है। लेकिन अब उन्होंने भाजपा के नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जिसका कांग्रेस द्वारा कड़ा विरोध किया जा रहा है। इसे शर्मनाक हरकत के लिए यति नरसिंहानंद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles