खट्टर के इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री

खट्टर के इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री

चंडीगढ़। हरियाणा की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पद से इस्तीफे के बाद विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी को हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में विधायक दल का नेता चुना गया है। नायब सिंह सैनी को बीते दिनों ही हरियाणा बीजेपी का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था। वो कुरुक्षेत्र से सांसद हैं।

2002 में वो युवा मोर्चा बीजेपी अंबाला से जिला महामंत्री बने थे। इसके बाद साल 2005 में युवा मोर्चा भाजपा अंबाला में जिला अध्यक्ष पर बने। इसके अलावा वो कई पदों पर रहे। 2014 में नारायण गढ़ विधानसभा से विधायक बने। 2019 में कुरुक्षेत्र से सांसद चुने गए थे। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व ने हरियाणा में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बनाया था।

बता दें कि हरियाणा में भाजपा-जेजेपी के बीच गठबंधन भी टूट गया है। इससे पहले सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के बीच मुलाकात हुई थी।दरअसल यहां लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर गठबंधन में आम सहमति नहीं बन पाना इसकी वजह है।

मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को करीब पौने 11 बजे सीएम के पद से इस्तीफा दिया और इसके बाद चंडीगढ़ में भाजपा में नए सीएम के नाम पर मंथन के लिए विधायक दल की मीटिंग शुरू हुई। इस दौरान कुरुक्षेत्र से मौजूदा सांसद और बीजेपी अध्यक्ष नायब सिंह सैनी के नाम पर सहमति बनी।

गौरतलब है कि हरियाणा के उपमुख्यमंत्री एवं जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से 2 लोकसभा सीटों की मांग की थी। जबकि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटों पर अकेले जीत हासिल हुई थी।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *