मेरा बेटा बिकाऊ है, मुझे मेरा बेटा बेचना है

मेरा बेटा बिकाऊ है, मुझे मेरा बेटा बेचना है

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के रोडवेज बस स्टैंड चौराहे पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर हर कोई हैरान और दंग है। दरअसल, एक पिता कर्ज में डूबने के कारण अपने बेटे को 6 से 8 लाख रुपए में बेचने को मजबूर हो गया है। अपनी पत्नी, एक बेटी और बेटे के साथ चौराहे पर बैठकर अपने बेटे की सेल लगाने के लिए मजबूर हो गया और अपने गले में एक पट्टिका लटका कर उसपर लिख रखा है,,”मेरा बेटा बिकाऊ है, मुझे मेरा बेटा बेचना है”

दरअसल, अलीगढ़ के थाना महुआ खेड़ा थाना इलाके के निहार मीरा स्कूल के पास का रहने वाला राजकुमार का आरोप है कि उसने कुछ प्रॉपर्टी खरीदने के लिए लोगों से उधार लिया था, लेकिन दबंग ने हेराफेरी करके राजकुमार को कर्जदार बना दिया और अपने रुपए निकलवाने के लिए उसकी उस प्रॉपर्टी के कागजों को बैंक में रखवा कर लोन इश्यू करा लिया। राजकुमार का आरोप है कि ना मुझे प्रॉपर्टी मिली और ना ही मेरे हाथ में रुपया बचा। अब दबंग लगातार उसपर रुपए वसूलने का दवाब बन रहा है।

राजकुमार का आरोप है कि दबंग ने कुछ दिन पहले उसका ई-रिक्शा छीन लिया, जिसे चलाकर वह अपने परिवार का भरण पोषण करता है। राजकुमार का कहना है कि अब वह इतना परेशान हो चुका है कि अपने बेटे को बेचने के लिए बस स्टैंड चौराहे पर अपनी पत्नी, बेटे और एक छोटी बेटी के साथ आकर बैठ गया है। राजकुमार ने आगे बताया कि वह चाहता है कि अगर मेरा बेटा 6 से 8 लाख रुपए में कोई खरीद लेगा तो कम से कम मैं अपनी बेटी को पढ़ा लिखा सकूंगा। उसकी शादी कर सकूंगा और अपने परिवार को पाल सकूंगा।

वहीं, राजकुमार का यह भी कहना है कि वह क्षेत्रीय पुलिस के पास गया था, लेकिन वहां से कोई मदद नहीं मिली तो उसको अब यह कदम उठाना पड़ा। यह सब देखकर राहगीरों की मौके पर भीड़ भी जुटने लगी। इसी भीड़ में मौजूद एक महिला ने राजकुमार और उसकी पत्नी, बच्चों को समझाने का प्रयास किया और कहा कि बच्चे कितने मुश्किल से मिलते हैं, अपने जिगर के टुकड़ों को कोई ऐसे कैसे बेच सकता है। हालांकि, करीब घंटे भर बाद मौके पर थाना गांधी पार्क पुलिस पहुंची और राजकुमार को उसके परिवार समेत अपने साथ ले गई।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *