मेरी मां का मंगलसूत्र (राजीव गांधी) इस देश पर कुर्बान हुआ है: प्रियंका गांधी

मेरी मां का मंगलसूत्र (राजीव गांधी) इस देश पर कुर्बान हुआ है: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मंगलसूत्र छीनने’ वाले बयान पर जवाब दिया है। कर्नाटक के बेंगलुरु में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी महिलाओं को डराकर उनका वोट हासिल करना चाहते हैं। प्रियंका ने इस विवाद के बीच प्रधानमंत्री को मणिपुर की घटना पर भी घेरा और कहा कि जब एक सेना के जवान की बीवी को निर्वस्त्र कर पूरे देश के सामने घुमाया, तब मोदी जी चुप थे।

प्रियंका गांधी ने कहा, “पिछले 2 दिनों में अब ये शुरू हुआ है कि कांग्रेस के लोग आपका मंगलसूत्र और सोना छीनना चाहते हैं। 70 सालों से ये देश स्वतंत्र है, 55 सालों के लिए कांग्रेस की सरकार रही तब क्या किसी ने आपका सोना छीना और आपके मंगलसूत्र छीने? जब देश में जंग हुई थी तब इंदिरा गांधी ने अपना सोना देश को दिया था और मेरी मां का मंगलसूत्र (राजीव गांधी) इस देश को कुर्बान हुआ है।”

बता दें कि,राजस्थान के बांसवाड़ा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि अगर कांग्रेस की सरकार आई तो वो लोगों की संपत्तियां लेकर ज्यादा बच्चों वालों और घुसपैठियों को बांट देगी। पीएम मोदी ने आगे कहा था,”पहले जब इनकी सरकार थी तब उन्होंने कहा था कि देश की संपत्ति पर पहला हक मुसलमानों का है। इसका मतलब ये संपत्ति इकट्ठा करते किसको बांटेंगे? जिनके ज्यादा बच्चे हैं, उनको बांटेंगे. घुसपैठियों को बांटेंगे. क्या आपकी मेहनत का पैसा घुसपैठियों को दिया जाएगा? आपको मंजूर है ये?”

इस बयान के बाद विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री के बयान की खूब आलोचना की। चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग हो रही है। हालांकि आयोग ने अब तक कोई एक्शन नहीं लिया है। अब प्रियंका गांधी ने भी प्रधानमंत्री को घेरा है। प्रियंका ने आगे कहा कि किसान पर कर्ज चढ़ता है तो उसकी पत्नी अपनी मंगलसूत्र को गिरवी रखती है। बच्चों की शादी होती है या दवाई की जरूरत होती है तो महिलाएं अपने गहने गिरवी रखती हैं। उन्होंने नोटबंदी पर घेरते हुए कहा,

“ये बात ये लोग नहीं समझते और इसका प्रमाण ये है कि जब नोटबंदी हुई और महिलाओं की बचत इन्होंने ली। इन्होंने कहा कि बैंकों में पहुंचाओ, तब मोदी जी कहां थे? तब मोदी जी क्या कह रहे थे? वो आपसे ले (पैसे) रहे थे। प्रियंका गांधी यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने मणिपुर में महिलाओं के यौन उत्पीड़न का जिक्र करते हुए कहा कि वहां एक जवान की बीवी का वस्त्रहरण करके पूरे देश के सामने चलाया, मोदी जी चुप थे, कुछ नहीं बोले, उसके मंगलसूत्र के बारे में उन्होंने नहीं सोचा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles