मुंबई इंडियंस टी20 क्रिकेट इतिहास में 150 जीत हासिल करने वाली पहली टीम बनी

मुंबई इंडियंस टी20 क्रिकेट इतिहास में 150 जीत हासिल करने वाली पहली टीम बनी

मुंबई इंडियंस की टीम ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। IPL 2024 में रविवार को खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने IPL 2024 में नए कप्तान हार्दिक पांड्या की कप्तानी में शुरुआत के लगातार तीन मैच हारने के बाद चौथे मुकाबले में अपनी पहली जीत हासिल की है। मुंबई इंडियंस ने इस जीत के साथ ही ओवरऑल टी20 क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। मुंबई इंडियंस टी20 क्रिकेट में ये करिश्मा करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है।

सीज़न के चौथे मैच में मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का खाता खोला था। इस जीत के साथ मुंबई ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रचते हुए एक महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस रिकॉर्ड के साथ मुंबई ने चेन्नई सुपर किंग्स और टीम इंडिया को भी पछाड़ दिया है। दरअसल, आईपीएल 2024 के 20वें मुकाबले में दिल्ली को कैपिटल्स को हराने के साथ मुंबई इंडियंस ने टी20 क्रिकेट में 150 जीत पूरी कर लीं।

मुंबई टी20 क्रिकेट के इतिहास में यह आंकड़ा छूने वाली पहली टीम बनी। इस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 148 जीत के साथ दूसरे और टीम इंडिया 144 जीत के साथ तीसरे नंबर पर है। लिस्ट में आगे बढ़ते हुए लैंकशायर की टीम तीसरे और समरसेट चौथे नंबर पर नज़र आती है। लैंकशायर ने अब तक 143 और समरसेट ने 142 टी20 जीत अपने नाम की हैं। लिस्ट में अगर एक पायदान और आगे देखें तो पाकिस्तान 139 जीत के साथ छठे नंबर पर दिखाई देती है।

रोमारियो शेफर्ड की 10 गेंद पर नाबाद 39 रन की पारी और अन्य बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से मुंबई इंडियंस ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में अपना खाता खोला। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 234 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। दिल्ली की टीम इसके जवाब में आठ विकेट पर 205 रन ही बना पाई।

मुंबई की तीन हार के बाद यह पहली जीत है जबकि दिल्ली को पांच मैच में चौथी हार का सामना करना पड़ा। इस हार से दिल्ली की टीम अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर पहुंच गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles