मुकुल रॉय को लगा झटका, Y+ सिक्युरिटी छिन जाएगी आज

मुकुल रॉय को लगा झटका, Y+ सिक्युरिटी छिन जाएगी आज, BJP से दोबारा तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने वाले मुकुल रॉय की आज केंद्रीय सुरक्षा वापस ली जा रही है, इससे पहले केंद्र सरकार ने मुकुल राय के बेटे शुभ्रांशु रॉय की सुरक्षा में तैनात CISF को वापस ले लिया था।

तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद मुकुल रॉय को ममता बनर्जी सरकार की तरफ़ से उन्हें बंगाल पुलिस के जवानों की सुरक्षा दे दी गई है, मुकुल रॉय को Y+ श्रेणी की राज्य सुरक्षा दी गई है और अब पुलिस के जवान 24 घंटे उनके साथ रहेंगे।

मुकुल रॉय ने 2017 में तृणमूल कांग्रेस छोड़ कर BJP जॉइन किया था और अब एक बार फिर उन्होंने तृणमूल कांग्रेस में वापसी की है।

डेली इंडिया के अनुसार मुकुल रॉय की यह वापसी तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और पार्टी के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में हुई है, साथ ही उनके पुत्र शुभ्रांशु ने भी टीएमसी जॉइन की है।

हालांकि BJP में आने के बाद केंद्र सरकार ने मुकुल रॉय को Y+ सुरक्षा दी थी, और विधानसभा चुनाव के ठीक पहले उनकी सिक्युरिटी बढ़ा कर Z श्रेणी की कर दी गई थी।

ख़बर तो यहां तक है कि BJP में शामिल होने वाले कई तृणमूल कांग्रेस के नेता वापसी को तैयार हैं और BJP पार्टी से जीतने वाले कई विधायकों की भी टीएमसी जॉइन करने की मंशा है।

हाल ही में राज्यपाल से होने वाली मुलाक़ात में BJP के जीते हुए विधायकों में 24 विधायकों ने भाग नहीं लिया, ऐसा कहा जा रहा है कि वह ममता बनर्जी के संपर्क में हैं और टीएमसी जॉइन कर सकते हैं।

popular post

इस्लामी उम्मत को कमज़ोर करने के लिए सऊदी अरब को दंडित किया जाना चाहिए: अंसारुल्लाह

इस्लामी उम्मत को कमज़ोर करने के लिए सऊदी अरब को दंडित किया जाना चाहिए: अंसारुल्लाह

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *