हेट स्पीच के आरोप में मुफ्ती सलमान अजहरी गिरफ्तार

हेट स्पीच के आरोप में मुफ्ती सलमान अजहरी गिरफ्तार

मुंबई इस्लामिक धर्मगुरु मौलाना मुफ्ती सलमान अजहरी को मुंबई के घाटकोपर इलाके में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मुफ्ती मौलाना सलमान अजहरी पर 31 जनवरी को गुजरात के जूनागढ़ में हेट स्पीच देने के आरोप के बाद एफआईआर दर्ज की गई थी।

मौलाना मुफ्ती ने बीती 31 जनवरी को गुजरात के जूनागढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार उनके भाषण की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी, जिसे विवादित बताया जा रहा है। इसे लेकर मौलाना और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। दो आयोजकों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

मुफ्ती को हिरासत में लेने की खबर फैलते ही घाटकोपर पुलिस स्टेशन पर काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। थाने के बाहर समर्थकों की भीड़ ने मुफ्ती को रिहा करने की मांग की। जिसके बाद थाने पर भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। मुफ़्ती सलमान अजहरी पर धारा 153A, 505, 188, 114 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामला दर्ज करने के बाद गुजरात एटीएस आरोपी मुफ्ती को तलाश रही थी। लोकेशन मिलने के बाद गुजरात पुलिस ने मुफ्ती सलमान अजहरी को मुंबई के घाटकोपर से हिरासत में लिया। वीडियो के वायरल होने के बाद जूनागढ़ में मुफ्ती के भाषण कार्यक्रम के आयोजकों मोहम्मद यूसुफ मालेक और अजीम हबीब ओडेदारा के साथ अज़हरी पर पुलिस ने धारा 153 बी (विभिन्न धार्मिक समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 505 (2) (सार्वजनिक शरारत के लिए बयान देना) के तहत आरोप लगाए हैं।

popular post

अराक़ची ने जोसफ़ औन से कहा: लेबनान को उसके असली दुश्मन से बचाइए

अराक़ची ने जोसफ़ औन से कहा: लेबनान को उसके असली दुश्मन से बचाइए ईरान के

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *