विहिप की रैली के दौरान मस्जिद में तोड़फोड़

विहिप की रैली के दौरान मस्जिद में तोड़फोड़

बांग्लादेश में दुर्गापूजा के दौरान में हुई हिंदू मंदिरों और दुर्गा मंडपों में तोड़फोड़ और हिंसा के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने एक रैली का आयोजन किया था, इस दौरान त्रिपुरा जिले के चमटीला इलाके में एक मस्जिद में तोड़फोड़ की गई और दो दुकानों में आग लगा दी गई।

पुलिस अधीक्षक भानुपद चक्रवर्ती का कहना है कि मंगलवार की शाम को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की रैली के दौरान जिले के रोवा बाजार में अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों के तीन घरों को निशाना बनाया गया और कुछ दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई।

एएनआई के अनुसार रैली के दौरान चमटीला इलाके में लोगों के एक समूह पत्थर चला कर मस्जिद के दरवाजे को क्षतिग्रस्त कर दिया। एसपी ने बताया कि सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया है और इस मामले में एक शिकायत दर्ज कराई गई है।

इस घंटा के बाद विपक्षी माकपा ने घटना की निंदा करते हुई एक बयान जारी करते हुई कहा कि दुकान मालिकों को पर्याप्त मुआवजा दिया जाए। साथ ही कहा कि उपद्रवियों का एक समूह राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए सक्रिय है और सभी वर्गों के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की गई है।

 

popular post

मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना

मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना यमन की सेना

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *