देश ही नहीं विदेशों में भी है मोदी की लोकप्रियता: मौर्य

देश ही नहीं विदेशों में भी है मोदी की लोकप्रियता: मौर्य

मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। मौर्य ने यहां एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भले ही सभी विपक्षी दल एक छत के नीचे आ जाएं, लेकिन देश की जनता अगले साल होने वाले आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अधिक सीटें देगी।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता इस बात का सबूत है कि कभी उन्हें वीजा देने से इनकार करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति अब उनसे ऑटोग्राफ मांग रहे हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी की ताकत बढ़ रही है। भारत ही नहीं पूरी दुनिया में मोदी का डंका बज रहा है।

केंद्र और राज्य सरकारों की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 56 इंच के सीने की बदौलत पूरी दुनिया में लोगों को स्वदेशी टीकाकरण पहुंचाया है। देश के 220 करोड़ लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई। हर जगह उन्होंने अपनी काबिलियत साबित की है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 2024 में जनता जनार्दन के आशीर्वाद से देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हताश-निराश विपक्षी पार्टियां प्रधानमंत्री बनने से रोक नहीं सकती। उप मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कहते थे कि देश के संसाधन पर पहला हक मुसलमानों का है। जबकि मोदी सरकार में पहला हक गरीबों को दिया गया।

उन्होंने सपा और बसपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा राज में गुुडई ज्यादा थी। जबकि भाजपा सरकार में अपराधियों को जेल में पहुंचाया गया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाला पांच वर्ष का चुनाव हिंदुस्तान को 100 साल आगे ले जाएगा। इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री का चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles