अफ़ग़ानिस्तान के बारे भारत की नीति को बताए मोदी सरकार: कांग्रेस

अफ़ग़ानिस्तान के बारे भारत की नीति को बताए मोदी सरकार: कांग्रेस

तालिबान के अफ़ग़ानिस्तान पर कब्जा करने के बाद के हालात पर कांग्रेस ने चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर को “रहस्यमय चुप्पी” तोड़नी चाहिए और देश को बताना चाहिए कि इस पड़ोसी देश के प्रति उनकी भविष्य की नीति क्या है?

कांग्रेस ने केंद्र सरकार से ये भी सवाल किया कि अफ़ग़ानिस्तान से भारतीय राजनयिकों और नागरिकों की सुरक्षित वापसी की भारत सरकार ने क्या योजना बनाई है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस नरेंद्र मोदी सरकार से एक मजबूत रणनीति और कूटनीतिक प्रक्रिया की उम्मीद करती है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा: “अफ़ग़ानिस्तान की स्थिति ने बहुत खतरनाक मोड़ ले लिया है। अफ़ग़ानिस्तान में भारत की रणनीतिक नीति दांव पर हमारे राजनयिकों और नागरिकों की सुरक्षा दांव पर है। कांग्रेस देश के हितों की रक्षा के लिए हर कदम पर खड़ी है।

कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने जोर देकर कहा, “जब अफ़ग़ानिस्तान की सरकार चली गई है और तालिबान ने सत्ता पर कब्जा कर लिया है, तो भारत सरकार की रणनीति क्या है?” उन्होंने आरोप लगाया, “इन परिस्थितियों में नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की चुप्पी अपने आप में चिंता का विषय है और एक रहस्य है।”

कांग्रेस ने ये भी दावा किया, “मोदी सरकार ने हमारे राजनयिकों और नागरिकों को वापस लाने की कोई योजना नहीं बनाई है ये सरकार की अपनी जिम्मेदारियों से विफलता का एक स्पष्ट उदाहरण है।” मोदी सरकार की इस कमी को स्वीकार नहीं किया जा सकता है।” उनके मुताबिक कई आतंकी संगठन पाकिस्तान की मदद से भारत विरोधी गतिविधियां करते हैं, ऐसे में मोदी सरकार की ‘चुप्पी’ चिंता का विषय है.

रणदीप सुरजेवाला ने कहा: “प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री को आगे आकर देश को बताना चाहिए कि कैसे हमारे राजनयिकों और नागरिकों को सुरक्षित वापस लाया जाएगा।” और अफ़ग़ानिस्तान के लिए हमारी भविष्य की रणनीति क्या होगी?

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *