देश मे भाजपा नहीं मोदी सरकार, मोदी को बदला जाएगा: राकेश टिकैत

देश मे भाजपा नहीं मोदी सरकार, मोदी को बदला जाएगा: राकेश टिकैत

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ हरियाणा, पंजाब और यूपी के किसान बीते 9 माह से दिल्ली की सीमा पर आंदोलन कर रहे हैं इस दौरान किसानों की सरकार से भी बातचीत के कई दौर चले लेकिन सब बे नतीजा रहे क्योंकि सरकार इन क़ानूनों को रद्द करने के बारे में कह चुकी है

किसान इन तीनों कानूनों को सिर्फ खत्म किए जाने की मांग पर अड़े हैं। ठंडी, गर्मी और बरसात के महीने बीत चुके हैं मगर किसान धरना स्थल खाली करने को तैयार नहीं है।

भारतीय किसान यूनियन के नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत इस आंदोलन से किसानों को जोड़ने के लिए महापंचायत और सम्मेलन कर रहे हैं। 5 सितंबर को यूनियन यूनियन ने मुज़फ्फरनगर में किसान महापंचायत का भी आयोजन किया गया था जिसमें काफी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया था।

मुज़फ्फरनगर की महापंचायत में राकेश टिकैत ने कहा था कि ये किसान आने वाले समय में सरकार को बदल कर रख देंगे। इस बीच केंद्र सरकार की ओर से किसानों के हित के लिए एमएसपी में बढ़ोतरी भी की गई, राकेश टिकैत ने उसकी भी आलोचना की। वो बढ़ाई गई एमएसपी को लेकर भी आलोचना करते रहे और ट्विटर पर लिखते रहे।

अब एक बार फिर किसान नेता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए ट्वीट करते हुए लिखा कि आंदोलन से बदलेगी देश की व्यवस्था, सरकारी संस्थाओं को बेच रही है सरकार, क्या भाजपा के पास हर हर महादेव का पैटेंट है, हम भगवान राम के वंशज है हमारा गोत्र रघुवंशी, हरियाणा में अधिकारी ने सर फाड़ने का तालिबान आदेश दिया, देश मे भाजपा नहीं मोदी सरकार, मोदी को बदला जाएगा।

राकेश टिकैत के इस ट्वीट को अब तक सैकड़ों लोग रिट्वीट कर चुके हैं और काफी संख्या में लोगों ने इसे लाइक भी किया है। बता दें कि इससे पहले उन्होंने एक और ट्वीट किया, उसमें लिखा कि हम स्टार नहीं बल्कि हल चलाने वाले किसान है।

popular post

बहरीन की जनता का आले ख़लीफ़ा शासन के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन

बहरीन की जनता का आले ख़लीफ़ा शासन के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन बहरीन के लोगों ने

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *