मोदी सरकार ने एक साल पहले पूछे गए सवाल का अब तक जवाब नहीं दिया: सोनिया गांधी

मोदी सरकार ने एक साल पहले पूछे गए सवाल का अब तक जवाब नहीं दिया, गलवान घाटी में 20 जवानों की शहादत को आज एक साल पूरे हो गए हैं शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल पूछा है.

सोनिया गाँधी ने एक जारी बयान में कहा है कि एक साल पूरा होने के बाद भी अब तक सरकार ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया है कि आखिर किन परिस्थितियों में यह घटना हुई थी?

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल कहा था कि कोई घुसपैठ नहीं हुई. इस बयान के मद्देनजर कांग्रेस ने वस्तुस्थिति को साफ करने की मांग की थी, जो अब तक पूरी नहीं की गई है.

बता दें कि पिछले साल जून में गलवान घाटी में भारत और चीन के जवानों के बीच हिंसक झड़प हुई थी. इस संघर्ष में भारत के 20 सैनिकों को जान गंवानी पड़ी थी. झड़प में चीन को भी नुकसान उठाना पड़ा था.

ग़ौर तलब है चीन ने इस साल फरवरी में पहली बार ‘पीएलए डेली’ की खबर के अनुसार आधिकारिक तौर पर स्‍वीकार किया था कि गलवान हिंसा में उसके चार अधिकारियों और सैनिकों की जान गई थी.

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *