जीतू पटवारी का वार, मोदी और अमित शाह ने की लोकतंत्र की हत्या, गोडसे पर चुप रहे भाजपा नेता

मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता जीतू पटवारी और भाजपा सरकार के राज्य कृषि मंत्री कमल पटेल के बीच मध्य प्रदेश शिखर सम्मेलन में तीखी बहस हुई। जीतू पटवारी ने बीजेपी पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया, जिसके जवाब में कमल पटेल ने इन आरोपों को बिल्कुल गलत बताया है। कमल पटेल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार उनके खुद के कर्मों की वजह से गिरी है। चुनाव जीतने के लिए इन्होंने हर वर्ग के साथ छल किया।

रिपोर्ट के अनुसार जीतू पटवारी और कमल पटेल के बीच गाँधी जी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को लेकर भी जमकर बहस हुई। कमल पटेल से जब पूछा गया कि आप किस विचार के हैं तो उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रवादी विचार का हूं। जब कमल पटेल से पूछा गया कि नाथूराम गोडसे देश द्रोही है या नहीं ? तो कमल पटेल ने कहा कि आप कौन होते हो मुझसे ये पूछने वाले। इस दौरान जीतू पटवारी ने कमल पटेल से कहा कि नाथूराम गोडसे मुर्दाबाद बोलें तो उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ज़िंदाबाद। उन्होंने कहा कि जो भी हत्या है उसका हम विरोध करते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह पर ज़ोरदार हमला करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि आठ राज्यों की सरकार देश के प्रधानमंत्री ने गिरा दी। उन्होंने कहा कि ये आरोप नहीं है, बल्कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद मंच से इस बात को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा, “देश के प्रधानमंत्री ने, देश के गृह मंत्री ने लोकतंत्र की हत्या करके जो चेन चलाई, उसका असर हम पर भी हुआ। थोड़ी चूक हमसे भी हुई। हम नहीं समझ पाए कि देश के प्रधानमंत्री एक अलग भारत बनाना चाहते थे। उन्होंने ऐसा भारत बनाया, जिसमें लोकतंत्र की कीमत नहीं बची है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *