मोदी मंत्रिमंडल विस्तार: जो राहुल गाँधी को गाली देगा उसको प्रमोशन मिलेगा: कांग्रेस

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार: जो राहुल गाँधी को गाली देगा उसको प्रमोशन मिलेगा: कांग्रेस

मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले राज्यों के राज्यपालों के बदलाव पर कांग्रेस ने एक वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस करके मोदी सरकार पर निशाना साधा है कांग्रेस ने कहा कि क्या किसी ऐसे राज्यपाल को हटाया गया है जिस पर देश के संविधान से खिलवाड़ करने का आरोप लगा हो

बता दें कि संविधान से खिलवाड़ करने का आरोप पश्चिम बंगाल और पांडुचेरी के राजयपाल पर लगा था लेकिन इन दोनों राज्यपालों को न तो हटाया गया है और न बदला गया है कांग्रेस ने कहा कि ऐसा ही बदलाव आज मोदी मंत्रिमंडल में भी होगा जो ट्विटर पर कांग्रेस नेता राहुल गाँधी को गाली देगा उसका प्रमोशन होगा

केंद्र सरकार ने देश के कुछ राज्यों के राज्यपालों का ट्रांसफर किया है और उनको दूसरे राज्य भेजा है केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थावरचंद गहलोत को अब कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया है .

मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्‍लै को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है. और डॉ. हरिबाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्‍यपाल बनाया गया है.

हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा ट्रांसफर किया गया है. बंडारू दत्‍तात्रेय को हिमाचल प्रदेश से ट्रांसफर करके हरियाणा का राज्‍यपाल बनाया गया है.

त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को अब झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. मध्य प्रदेश में मंगूभाई छगनभाई पटेल को राज्यपाल नियुक्त किया गया है वहीं हिमाचल प्रदेश में राजेंद्र विश्वनाथ को राज्यपाल बनाया गया है.

बता दें आज एक बार फिर मोदी मंत्रिमंडल विस्तार के लिए बैठक होगी कुछ नए चेहरों को भाजपा मंत्रिमंडल में जगह दे सकती है और कुछ पुराने मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है

popular post

सऊदी समर्थित लड़ाकों के भागने के बाद हेस शहर में अंसारुल्लाह बलों का प्रवेश

सऊदी समर्थित लड़ाकों के भागने के बाद हेस शहर में अंसारुल्लाह बलों का प्रवेश यमन

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *