सत्ता का दुरुपयोग हारते हुए लोगों की निशानी: अखिलेश यादव

सत्ता का दुरुपयोग हारते हुए लोगों की निशानी: अखिलेश यादव

पूर्व सीएम ने भाजपा पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता का दुरुपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है. समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा!

समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व सीएम अखिलेश यादव आज भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके हेलीकॉप्टर को बिना किसी कारण के दिल्ली में रोक कर रखा गया, हालांकि थोड़ी के देर बाद ही उन्होंने जानकारी दी कि उन्हें उड़ान भरने की इजाजत मिल गई है.

बता दें कि अखिलेश यादव को पहले चरण का चुनाव शुरू होने से पहले आज जयंत चौधरी के साथ मुजफ्फरनगर में प्रेस वार्ता करनी है, लेकिन उनके चॉपर को दिल्ली में ही रोका हुआ था. इसे लेकर अखिलेश ने ट्वीट भी किया कि हेलीकॉप्टर रोक सकते हो, हौसलों को नहीं. जनता सब समझ रही है.

ग़ौर तलब है कि राष्ट्रीय लोकदल के नेता रोहित अग्रवाल ने कहा: कि अखिलेश यादव के हेलीकॉप्टर को रोकना दुर्भाग्यपूर्ण है और संविधान की हत्या है. भाजपा अपनी हार देख रही है, इसलिए ऐसी हरकत कर रही है. हेलीकॉप्टर अभी भी बिना कोई कारण बताए दिल्ली में रुका है और उसे मुजफ्फरनगर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही, जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता ने अभी यहां से उड़ान भरी है. यह हारी हुई भाजपा की हताश साजिश है. जनता सब समझ रही है….

पूर्व सीएम ने भाजपा पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता का दुरुपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है. समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा! हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं.

बता दें उत्तर प्रदेश में कुल 403 सीटों के लिए सात चरणों में मतदान होगा. इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को वोटिंग होगी. 10 मार्च को नतीजे आएंगे.

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *