हरियाणा में प्रवासी मजदूर की बीफ खाने के शक में हत्या

हरियाणा में प्रवासी मजदूर की बीफ खाने के शक में हत्या

हरियाणा के चरखी दादरी में बीफ खाने के शक में पश्चिम बंगाल के युवक की हत्या कर दी गई। वहीं अब इस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि गौमाता से लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं। चरखी दादरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, गौमाता की रक्षा के लिए कानून बनाया है।

आरोपियों में 2 नाबालिग शामिल

पुलिस ने 27 अगस्त की इस घटना में सात लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें दो नाबालिग भी हैं। इस घटना में एक और व्यक्ति घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उसे खाली प्लास्टिक की बोतल बेचने के बहाने एक दुकान पर बुलाया गया था और उसकी पिटाई शुरू कर दी। उसे इतनी बुरी तरह से पीटा गया कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पश्चिम बंगाल का यह युवक कूड़ा बीनने का काम करता था। मृतक की पहचान सबिर मलिक के रूप में हुई है।

डंडों से पीटने का वीडियो हुआ था वायरल

घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें दो प्रवासी युवकों को डंडों से पीटा जा रहा था। पुलिस ने बताया कि मृतक चरखी दादरी जिले के बांद्रा गांव में एक झुग्गी में रहता था। गौरक्षा दल के सदस्यों ने कुछ दिन पहले बीफ खाने को लेकर झुग्गी में भी हंगामा किया था। आरोपी की पहचान अभिषेक, मोहित, कमलजीत, साहिल और रविंदर के रूप में हुई है। इन पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

सीएम नायब सिंह सैनी की प्रतिक्रिया

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, ”मॉब लिंचिंग की बातें ठीक नहीं हैं। हमने गौमाता की सुरक्षा के लिए विधानसभा में कड़ा कानून बनाया है। गौमाता के लिए कोई समझौता नहीं है। गांव के अंदर गौमाता को लेकर काफी श्रद्धा है। हालांकि इस प्रकार की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। ऐसी घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं। मैं उन युवकों से भी कहना चाहूंगा कि वे इस प्रकार की घटनाओं में संलिप्त ना हों। इससे बचना चाहिए।

popular post

हिज़्बुल्लाह ने हमें दो हज़ार साल पीछे धकेल दिया है: किर्यात शिमोना के निवासी

हिज़्बुल्लाह ने हमें दो हज़ार साल पीछे धकेल दिया है: किर्यात शिमोना के निवासी क़िर्यात

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *