महबूबा मुफ्ती की दो टूक, अंग्रेजों के जूता चाटने वाले देशभक्ति न सिखाएं

महबूबा मुफ्ती की दो टूक, अंग्रेजों के जूता चाटने वाले देशभक्ती न सिखाएं जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना को गांधी , नेहरू और सरदार पटेल के समकक्ष बताया है।

महबूबा मुफ्ती ने दक्षिणपंथी धड़े को जमकर निशाना बनाते हुए कहा कि जिन्होंने हमारे देश के बंटवारे का काम किया है। देश को बाँटने वालों का हम लोग नाम लेने से भी परहेज करते हैं। आज हमारे देश में अलगाववाद और बंटवारे को हवा देने वाले बहुत से लोग हैं। उन्होंने सिर्फ देश को ही नहीं बल्कि लोगों को भी बांट कर रख दिया है। यह वही लोग हैं जो अंग्रेजों के जूते चाटते थे और आज वही लोग हमें देशभक्ति का पाठ पढ़ा रहे हैं।

महबूबा मुफ्ती ने मोहम्मद अली जिन्ना को महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और सर सैयद अहमद खान का समकक्ष बताते हुए कहा के जिन्ना इन तमाम बड़े नेताओं के समकक्ष थे। उन्होंने इन नेताओं के साथ मिलकर देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। लेकिन हम आज उन पर आरोप लगाते हैं कि उन्होंने हमारे देश का बंटवारा किया। आज हम लोग उनका नाम लेने से भी परहेज करते हैं।

महबूबा मुफ्ती ने जम्मू में कहा कि वह लोग कहते हैं कि जिन्ना ने भारत का बंटवारा किया। जिन्ना ने हिंदू मुसलमानों को बांटा लेकिन आप ध्यान दें तो पाएंगे कि हमारे देश में आज भी हजारों जिन्ना हैं जिन्होंने सिर्फ देश को ही नहीं बांटा बल्कि लोगों को भी बांट दिया है। यह वही लोग हैं जो अंग्रेजों के जूते चाटते थे और आज यही लोग हमें देशभक्ति का पाठ पढ़ा रहे हैं।

महबूबा मुफ्ती ने पाकिस्तान को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हमारे पड़ोसी देश में एक सैन्य जनरल सत्ता में आया था। वह कहता था कि हम असली इस्लाम की स्थापना करेंगे। उसने लोगों को धर्म के नाम पर नफरत का पाठ पढ़ाया। किताबों के बजाय बच्चों के हाथों में बंदूकें थमा दी। उसी का नतीजा है कि आज पाकिस्तान में धमाकों पर धमाके हो रहे हैं।

महबूबा मुफ्ती ने पाकिस्तान पर जमकर बरसते हुए कहा कि वह देश आज कर्ज के बोझ में दबा हुआ है। यह बहुत अफसोस की बात है कि उस देश ने उस जनरल का साथ दिया और उसने पाकिस्तान में जहर के बीज बो दिए हैं।

महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर भी जमकर हमला बोलते हुए कहा कि आज हमारे देश में क्या हो रहा है ? हमारे लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है। देश में लोकतंत्र खत्म हो गया है। हमारे संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को प्रयोगशाला में बदल दिया गया है। यहां तरह-तरह के प्रयोग हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles