कांग्रेस में बड़े पैमाने पर फेर बदल शुरू

कांग्रेस में बड़े पैमाने पर फेर बदल शुरू

हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस के हौसले बुलंद है। छह महीने के भीतर अभी तीन और राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, और छत्तीसगढ़ में विधान सभा चुनाव होने हैं, जिसमे मध्य प्रदेश को छोड़ दिया जाए तो बाक़ी दो राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, जबकि मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया की बग़ावत का फायदा उठाते हुए भाजपा ने कांग्रेस सरकार गिराकर अपनी सरकार बना ली।

कांग्रेस के सामने राजस्थान, छत्तीसगढ़ में अपनी सत्ता को बचाने के साथ साथ मध्य प्रदेश की सत्ता को फिर से हथियाने की भी चुनौती है। इसी को देखकर कांग्रेस ने अपने संगठन में भरी फेरबदल किए हैं, और आगे भी पार्टी में फेरबदल देखने को मिल सकते हैं। इसे लोकसभा 2024 की तैयारी के रूप में भी देखा जा सकता है।

राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल को गुजरात कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। गोहिल हरियाणा और दिल्ली के AICC प्रभारी थे। वहीं, राहुल गांधी के करीबी दीपक बाबरिया को हरियाणा का इंचार्ज बनाया गया है। बाबरिया इससे पहले मध्य प्रदेश के प्रभारी रह चुके हैं। उनके पास दिल्ली का भी कार्यप्रभार रहेगा।

महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस बाबत शुक्रवार की शाम लेटर जारी किया। गुजरात में लोकसभा की 26 और हरियाणा में 10 सीटें हैं। हरियाणा में 2024 में ही विधानसभा चुनाव भी होने हैं।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मुंबई और पुडुचेरी में बदलाव के साथ गोहिल को नियुक्त करने के फैसले की घोषणा की। विधायक वर्षा गायकवाड़ को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया और वी वैथिलिंगम को पुडुचेरी कांग्रेस प्रमुख नियुक्त किया गया है।

हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी की खबरें अक्सर सामने आती हैं। चर्चा है कि इस वक्त संगठन पर पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा का गुट प्रभावशाली है। हुड्डा के अलावा रणदीप सुरजेवाला, कुमारी शैलजा के भी गुट एक्टिव हैं। बाबरिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती गुटबाजी-खेमेबाजी को खत्म करना है।

2022 में गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस के लिए सबसे ज्यादा परेशान करने वाले थे। महज 17 नेता चुनाव जीत सके थे। इसके बाद गुजरात प्रभारी ने इस्तीफा दे दिया था। वहीं, हरियाणा में बीते 10 साल से भाजपा की सरकार है। कांग्रेस इस बार चुनाव में हर हाल में जीत तय करना चाहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles