मुंबई, 20 मंजिला इमारत में भीषण आग, 7 की मौत 25 से अधिक घायल

मुंबई, 20 मंजिला इमारत में भीषण आग, 7 की मौत 25 से अधिक घायल मुंबई के भाटिया हॉस्पिटल के निकट एक 20 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई जिसमें कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है एवं 28 लोग घायल हैं।

मुंबई के तारदेव क्षेत्र में भाटिया हॉस्पिटल के अस्पताल के निकट कमला इमारत की 20वीं मंजिल में आग लग गई। कहा जा रहा है कि आग 18वीं मंजिल पर लगी। नगर निगम के अनुसार इस आग में 7 लोगों की मौत हो गई है वहीं 28 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि मरने वाले 7 लोगों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लगाया जा सका है। बिल्डिंग में अग्निशमन की व्यवस्था थी लेकिन फिर भी यह हादसा हो गया। गहरे धुंए के कारण बिल्डिंग में मौजूद लोगों की तबीयत खराब हो गई है।

डीएसपी सौरभ त्रिपाठी के अनुसार घटनास्थल पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौजूद हैं। आग पर काबू पाने के लिए ट्रैफिक पुलिस एवं स्थानीय पुलिस की मदद ली गई। कहा जा रहा है कि आग सबसे पहले 15वीं मंजिल पर लगी और उसके बाद ऊपर तक फैल गई। 19वां फ्लोर सबसे अधिक प्रभावित हुआ। 15 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई है।

शहर मेयर किशोरी पेडणेकर के अनुसार 6 पीड़ित व्यक्तियों को ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम की जरूरत थी जिन्हें हॉस्पिटल भेज दिया गया है। धुआं बहुत ज्यादा है जिस कारण स्थिति जटिल बनी हुई है हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है। इस दुर्घटना पर उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करते हुए दुख जताया है।

 

उन्होंने लिखा कि मुंबई के तार देवी स्थित बिल्डिंग में आग लगने की दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें।

वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी इस दुर्घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है।

 

ओम बिरला ने ट्वीट करते हुए कहा कि मुंबई स्थित तारदेव क्षेत्र में इमारत में आग लगने से कई लोगों की मृत्यु अत्यंत पीड़ा दायक है। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस पीड़ा को सहन करने का संबल दें। हादसे में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles