बीजेपी सांसद साध्‍वी प्रज्ञा ठाकुर के शूद्र वाले बयान पर भड़के मांझी

भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्‍वी प्रज्ञा ठाकुर कुछ कुछ दिनों पर ऐसे बयान दे देती हैं जिस वजह से वो विवादों में रहती हैं। इस बार तो उनके बयान ने बिहार में खुद एनडीए के कुछ नेताओं को नाराज कर दिया है।

बिहार में एनडीए के घटक दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्‍यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से कहा है कि वे सांसद प्रज्ञा ठाकुर को समझा दें। मांझी ने कहा है कि ठाकुर उन्‍हें शूद्र और आतंकवादी का फर्क नहीं बताएं।

आपको बता दें प्रज्ञा ठाकुर सोमवार को भोपाल के एक कार्यक्रम में कहा था कि क्षत्रिय को क्षत्रिय कहने पर वे बुरा नहीं मानते।
ब्राह्मण को ब्राह्मण कहने पर और वैश्य को वैश्य कहने पर भी उन्‍हें बुरा नहीं लगता है। उन्होंने आगे कहा था कि शूद्र को शूद्र कहने पर वो बुरा मान जाते है। प्रज्ञा ठाकुर ने पूछा कि आखिर इसका क्‍या कारण है? इस बयान के लिए प्रज्ञा ठाकुर की आलोचना शुरू हो गई। इस पर बिहार में एनडीए के सहयोगी घटक जीतन राम मांझी भी भड़के हुए हैं।

शुद्र वाले बयान को लेकर जीतन राम मांझी ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से कहा कि अपनी सांसद प्रज्ञा ठाकुर को अनुसूचित जाति और जनजाति समाज को अपमानित करने को लेकर समझा दें। मांझी ने कहा कि प्रज्ञा न बताएं कि कौन शूद्र है और कौन आतंकवादी है। मांझी ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर अपने बयान के लिए देश के दलितों से माफी मांगें।

popular post

आयतुल्लाह आराफी का ईरान के अस्थायी नेतृत्व परिषद में चयन

आयतुल्लाह आराफी का ईरान के अस्थायी नेतृत्व परिषद में चयन ईरान में नेतृत्व व्यवस्था को

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *