ममता की हुंकार, खेला होबे, गंगा में लाशें बहाई जा रही थी कहां थे योगी?

ममता की हुंकार, खेला होबे, गंगा में लाशें बहाई जा रही थी कहां थे योगी?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार कर रही हैं

ममता ने केंद्र सरकार समेत उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। ममता बनर्जी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्नाव की घटना, हाथरस की घटना और कोविड-19 दौरान यूपी में गंगा में फेंके गए शवों के लिए जिम्मेदार लोगों को इतिहास कभी माफ नहीं करेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर प्रहार करते हुए ममता बनर्जी ने कहा जब यह हो रहा था तो योगी जी आप कहां थे ? आपको उत्तर प्रदेश की जनता से माफी मांगने चाहिए। ममता बनर्जी ने कहा कि मैं आप सभी लोगों से समाजवादी पार्टी का समर्थन करने और उसे जिताने तथा भाजपा को हराने का आग्रह करती हूं। भाजपा के झूठे वादों के झांसे में ना आएं। ममता बनर्जी ने कहा कि आज देश को भाजपा से बचाने की जरूरत है। वह 3 मार्च को वाराणसी के दौरे पर जाएंगी।

 

उत्तर प्रदेश चुनाव में ताल ठोक रहे और मीडिया की सुर्खियां बटोरने वाले हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर भी ममता बनर्जी ने इशारो इशारो में जमकर निशाना साधा। ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव से पहले तक कोई हैदराबाद में बैठा रहता है तो कोई दिल्ली में बैठा रहता है, लेकिन जैसे ही चुनाव सर पर आते हैं तो वोट के लिए चले आते हैं। ऐसे लोगों को वोट देकर अपना वोट बर्बाद नहीं करना।

ममता बनर्जी ने भाजपा के घोषणापत्र पर भी निशाना साधते हुए कहा कि हमने सुना है कि स्कूटी आदि देने का वादा किया गया है। फिर दिया क्यों नहीं ? मैंने जितने भी स्कूल है वहां 12000000 साइकिल बिना पैसे के दिए हैं। हमने सभी को टैब दे दिया। घोषणा पत्र में दावे करने के लिए नहीं है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी प्रधानमंत्री पर जमकर कटाक्ष किया। अखिलेश यादव ने कहा कि ममता दीदी कोलकाता से लखनऊ आ गई हैं लेकिन बीजेपी के लोग खराब मौसम बताकर दिल्ली से यूपी नहीं आ सके। भाजपा ने पश्चिम बंगाल में ममता दीदी को हराने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी लेकिन वह उन्हें हरा नहीं पाए। इस बार भाजपा के झूठ का जहाज उत्तर प्रदेश में नहीं चल पाएगा।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *