ममता को खिलाड़ियों पर गर्व, लेकिन उनकी भगवा ड्रेस पर आपत्ति
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी भारतीय टीम को कल होने वाले फाइनल मैच के लिए शुभकामनाएं दी हैं। लेकिन बधाई देने के साथ-साथ ममता बनर्जी ने भारतीय क्रिकेट टीम की प्रैक्टिस के दौरान पहनी जाने वाली जर्सी पर निशाना साधा है। ममता ने कहा “अब सब कुछ भगवा हो रहा है!
हमें अपने भारतीय खिलाड़ियों पर गर्व है और मुझे विश्वास है कि वे विश्व विजेता बनेंगे… लेकिन जब वे अभ्यास करते हैं तो उनकी ड्रेस भी भगवा हो गई है…! वे पहले नीला रंग पहनते थे”। इतना ही नहीं ममता बनर्जी ने मेट्रो स्टेशनों पर किए जा रहे भगवा रंग को लेकर भी ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा “यहां तक कि मेट्रो स्टेशनों को भी भगवा रंग में रंगा जा रहा है”।
दरअसल टीम इंडिया की मैच जर्सी नीले रंग की है। लेकिन नेट प्रेक्टिस के दौरान टीम भगवा किट पहनती है। यह बदलाव अभी हाल ही में किया गया है। 2019 में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इकलौते बेटे जय शाह को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का सचिव बनाया गया। उसके बाद भारतीय क्रिकेट में काफी बदलाव देखने को मिले। प्रेक्टिस जर्सी के बदलाव को उसी से जोड़ा जा रहा है।
बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच चुकी है और कल यानी रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के साथ अपना मैच खेलने जा रही है। इसको लेकर पूरा देश न केवल टीम की जीत की दुआएं कर रहा है बल्कि अपने-अपने ढंग से टीम को सपोर्ट भी कर रहा है। विदेशी देसी कलाकार देश के प्रधानमंत्री, प्रदेशों के मुख्यमंत्री और न जाने कितने ही हाई प्रोफाइल मेहमान कल नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस वर्ल्ड कप के फाइनल को देखने जाने वाले हैं।


popular post
अल-हुदैदा पर सऊदी अरब के हवाई हमले के बाद यमन का जवाबी हमला, जाज़ान में लगी आग
अल-हुदैदा पर सऊदी अरब के हवाई हमले के बाद यमन का जवाबी हमला, जाज़ान में
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा