मुल्ला बरादर और मोदी समेत ममता प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल

मुल्ला बरादर और मोदी समेत ममता प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल टाइम मैगज़ीन ने दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की है।

मुल्ला बरादर को भी टाइम ने दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में जगह दी है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार टाइम मैगजीन की 2021 की 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला को भी जगह मिली है।

टाइम मैगजीन ने बुधवार को ही 2021 के सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी करते हुए कई वैश्विक नेताओं को जगह दी है। इस लिस्ट में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ड्यूक और डचेस ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी और मेगन और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल हैं।

टाइम मैगजीन के 100 सबसे प्रभावशाली वैश्विक हस्तियों में तालिबान के सह संस्थापक और अफ़ग़ानिस्तान के उप प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर भी शामिल हैं। दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में भारतीय अमेरिकी पत्रकार फरीद जकारिया ने लिखा है कि कोविड-19 के मिसमैनेजमेंट के बावजूद और मरने वालों की वास्तविक संख्या अधिकारिक आंकड़ों से बहुत अधिक होने के बाद भी लोगों के बीच उनकी रेटिंग कम होकर भी अन्य भारतीय नेताओं से अधिक बनी हुई है।

वहीं केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की ओर से पूरी ताकत झोंकने के बावजूद भी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को मात देने वाली ममता बनर्जी को भी इस लिस्ट में जगह मिली है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत के बाद राष्ट्रीय राजनीति के फलक पर उनका दबदबा बढ़ा है।

 

 

popular post

हमने ईरान के खिलाफ़ एक बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है: ट्रंप

हमने ईरान के खिलाफ़ एक बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है: ट्रंप यह दावा करते हुए

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *