ममता बनर्जी ने वेस्ट बंगाल के लिए मोदी सरकार से 5 करोड़ वैक्सीन मांगी

देश में कोरोना से तबाही मची है लेकिन प्रधानमंत्री से लेकर गृहमंत्री तक केंद्र सरकार बंगाल चुनाव में व्यस्त है। लगभग सभी राज्य कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन से बुरी तरह से प्रभावित हैं। देश में कोरोना के हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में भी कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

नेताओं की रैलियां जारी है और कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने राज्य सरकार के सामने दोहरा संकट खड़ा कर दिया है। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखते हुए राज्य सरकार के लिए केंद्र से कई मांगें की हैं। रिपोर्ट के अनुसार ममता ने अपने पत्र में पीएम से कई खास मांगे की हैं। इनमें से ज्यादातर मांगे कोरोना वैक्सीन को लेकर ही हैं।

मोदी को लिखे पत्र में ममता बनर्जी ने पांच करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन डोज की मांग की है। उन्होंने लिखा राज्य में कोरोना के हालात को देखते हुए पश्चिम बंगाल को 5.4 करोड़ कोविड वैक्सीन की सप्लाई तुरंत की जाए। ममता ने पीएम को पत्र लिखकर रेमेडीसविर और टोसीलिज़ुमाब दवा की भी मांग की है।

ममता बनर्जी ने मोदी को लिखे पत्र में राज्य में ऑक्सीजन की कमी से अवगत कराया। उन्होंने पीएम से निवेदन किया कि जितना जल्दी संभव हो पश्चिम बंगाल को ऑक्सीजन की पूर्ति की जाए।

popular post

2029 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस में बड़े बदलावों की तैयारी

2029 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस में बड़े बदलावों की तैयारी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *