महाकाल मंदिर में बड़ा हादसा, गुलाल उड़ाने से फैली आग से गई पुजारी समेत 13 लोग झुलसे

महाकाल मंदिर में बड़ा हादसा, गुलाल उड़ाने से फैली आग से गई पुजारी समेत 13 लोग झुलसे

उज्जैन: एमपी के उज्जैन जिले में होली के दिन बड़ा हादसा हो गया। महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में सोमवार को भस्म आरती के दौरान आग लग गई। इस हादसे में 13 लोग गंभीर रूप से झुलझ गए हैं। घायलों में मंदिर के पुजारी भी शामिल हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, भस्म आरती के दौरान जब मंदिर परिसर में रंग और गुलाल उड़ाया जा रहा था उसी दौरान आग भड़क गई।

हादसे के दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। खबरों की मानें तो महाकाल मंदिर में भस्मारती के मुख्य पुजारी संजय गुरु, विकास पुजारी, मनोज पुजारी, अंश पुरोहित, सेवक महेश शर्मा और चिंतामन गेहलोत सहित अन्य कई लोग घायल हो गए।

घायलों में 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है। वहीं, बाकी घायलों को उज्जैन जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि गुलाल में कोई केमिकल रहा होगा जिस कारण से आग भड़की है। हालांकि आग लगने की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, सीएम मोहन यदव के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। वह हादसे में घायलों से मुलाकात करने के लिए उज्जैन और इंदौर जा रहे हैं।

उज्जैन के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि भस्म आरती के दौरान गुलाल का भी प्रयोग किया जाता है। भस्म आरती के दौरान गर्भ गृह के अंदर कपूर की आग भभक गई थी, जिसे अंदर मौजूद 13 पुजारी झुलस गए हैं। जिला अस्पताल में वह लोग भर्ती हैं उनका इलाज किया जा रहा है। ज्यादा गहरे घाव नहीं हैं, सभी स्टेबल हैं और डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। मंदिर में दर्शन सुचारू रूप से चालू है। मंदिर में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।

बता दें कि रविवार को बाबा महाकाल के दरबार में सुबह फूलों की होली खेली गई थी और शाम को होलिका दहन किया गया था। सोमवार की सुबह भस्म आरती के बाद बाबा महाकाल के साथ अबीर गुलाल से होली खेली जा रही थी, इसी दौरान यह हादसा हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles