महुआ मोइत्रा ने सीएम योगी से पूछा: वो किस राम से सीख रहे हैं? नाथूराम!!!
भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में हुआ हत्याकांड काफी सुर्खियों में बना हुआ है। वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के गढ़ अमेठी में दलित छात्रा के साथ स्कूल में भेदभाव करने का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि अमेठी के बनपुरवा सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रही 10 साल की छात्रा को मिड डे मील दिए जाने के दौरान अलग लाइन में बिठाया गया। जब छात्रा ने इस बात की शिकायत की तो उसकी पिटाई कर दी गई। इस मामले में प्रधानाध्यापिका कुसुम सोनी पर जिले के संग्रामपुर थाने में जातीय भेदभाव करने का मामला दर्ज किया गया है और स्कूल की प्रधानाध्यापिका कुसुम सोनी को सस्पेंड कर दिया गया है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि सरकारी स्कूल में पढ़ रहे उनके बच्चों के साथ-साथ गांव के अन्य दलित परिवारों के बच्चों के साथ में कुसुम सोनी द्वारा पहले भी इसी तरह का भेदभाव किया जाता रहा है और पहले भी मिड डे मील के दौरान वो स्कूल में पढ़ने वाले दलित बच्चों को अलग लाइन में बिठा कर खाना खाने देती है। जब भी छात्र इसकी शिकायत करते हैं तो उनको बेवजह ही पीट दिया जाता है। पुलिस ने इस मामले में उचित कार्रवाई करने की बात कही है।
इस मामले में तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर करारा हमला बोलते हुए ट्वीट किया: मैनपुरी के बाद अब अमेठी के स्कूल में दलित स्कूली बच्चों को अलग बैठने को मजबूर किया गया। गोरखपुर पुलिस ने होटल में जबरन वसूली के दौरान निर्दोष को मार गिराया। अजय बिष्ट योगी किस राम से सीख रहे हैं – नाथूराम?
Dalit school children forced to sit separately in Amethi school, last week in Mainpuri.
Gorakhpur police kill innocent man during extortion raid in hotel.Which Ram is Ajay Bishti Yogi taking lessons from – Nathuram?
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) October 1, 2021
इस मामले में अमेठी जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ अरविंद कुमार पाठक ने बताया है कि उन्होंने इस शिकायत के सामने आने के बाद स्कूल का दौरा किया है। इसके साथ ही प्रधानाध्यापिका पर गंभीर आरोप लगाने वाले अभिभावकों से भी बात की है मामले की जांच की जा रही है।


popular post
फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध
फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा