महात्मा गाँधी को मिलेगा अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

महात्मा गाँधी को मिलेगा अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल सकता है।

महात्मा गांधी को अमेरिका की ओर से सर्वोच्च नागरिक सम्मान कांग्रेसशनल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जा सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी संसद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अमेरिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने के लिए दो बार प्रस्ताव पेश किया गया है। यह प्रस्ताव न्यूयॉर्क के एक सांसद की ओर से किया गया है।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को शांति और अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में 13 अगस्त को यह प्रस्ताव पेश किया गया है। अगर यह प्रस्ताव पारित हो जाता है तो महात्मा गांधी अमेरिकी कांग्रेस का स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले पहले भारतीय होंगे।

महात्मा गांधी को अमेरिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने के लिए न्यूयॉर्क से कांग्रेस सदस्य कैरोलिन बी मेलोनी ने इस संबंध में प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि विरोध प्रदर्शित करने के लिए अहिंसक एवं ऐतिहासिक सत्याग्रह अभियान ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है।

महात्मा गांधी का उदाहरण हमें प्रोत्साहित करता है कि हम अपने आप को दूसरों की सेवा के लिए समर्पित कर दें। मेलोनी ने कहा के मार्टिन लूथर किंग जूनियर के नस्ली समानता के लिए अभियान हो या फिर नेल्सन मंडेला की रंगभेद के खिलाफ लड़ाई, दुनिया भर के समस्त अभियानों ने गांधी जी से प्रेरणा ली है।

एक लोक सेवक होने के नाते में उनके आदर्श और साहस से प्रतिदिन प्रेरणा लेती हूं। आए हम सब गांधी के इस निर्देश का पालन करें कि जो परिवर्तन आप दुनिया में देखना चाहते हैं सबसे पहले वह परिवर्तन अपने आप में लाएं।

याद रहे कि इससे पहले भी गांधी जी को इस पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए प्रस्ताव दिया गया था। इससे पहले यह सम्मान जॉर्ज वाशिंगटन, नेल्सन मंडेला, मार्टिन लूथर किंग जूनियर, मदर टेरेसा, रोजा पार्क्स जैसी कई हस्तियों को दिया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles