महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद ने शिंदे मंत्रियों की बेलगावी यात्रा स्थगित की
महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद गहराता जा रहा है। इसी के चलते महाराष्ट्र के दो मंत्रियों चंद्रकांत पाटिल और शंभूराज देसाई को मंगलवार को कर्नाटक के बेलागवी की अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी। यह मंत्री वहां जाकर ग्रामीणों से बात करने वाले थे। कर्नाटक सरकार ने कहा कि उनके दौरे से वहां कानून व्यवस्था की समस्या पैदा हो सकती है।
जिलाधिकारी नीतीश पाटिल ने एक आदेश जारी कर मंत्रियों चंद्रकांत पाटिल, शंभुराज देसाई और सांसद धीरशील माने के बेलगावी में प्रवेश पर रोक लगा दी थी। देसाई ने कहा कि हमने कर्नाटक सरकार को बेलगावी की अपनी यात्रा के बारे में औपचारिक रूप से सूचित कर दिया था। उन्होंने कहा कि हमने यात्रा स्थगित की है, रद्द नहीं की है। श्री देसाई ने कहा कि हम जल्द ही अपने दौरे की अगली तारीख तय करेंगे। हम बेलगावी में मराठी भाषियों से बात करेंगे। उनके साथ हम उस पैकेज पर चर्चा करेंगे जो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री इन 850 गांवों के मराठी भाषियों को देना चाहते हैं।
गौरतलब हो कि महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच लंबे समय से सीमा विवाद चल रहा है. महाराष्ट्र की शिवसेना (शिंदे गुट) और भारतीय जनता पार्टी गठबंधन सरकार ने सीमा विवाद में मध्यस्थता के लिए अपने मंत्री चंद्रकांत पाटिल और शंभूराज देसाई को नियुक्त किया है। दोनों मंत्रियों को आज कर्नाटक के बेलगावी का दौरा करना था और सीमा विवाद पर चर्चा के लिए महाराष्ट्र एकता समिति (एमईएस) के कार्यकर्ताओं से मिलना था।
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मंत्रियों के बेलगावी दौरे से सहमत नहीं थे। उन्होंने कल मुंबई में कहा था कि जिन दो मंत्रियों ने विवादित क्षेत्रों का दौरा करने की घोषणा की थी, उन्हें स्थानीय लोगों ने बाबासाहेब अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर आमंत्रित किया था। हमारा मानना है कि कानूनी पेचीदगियों से बचने के लिए विवादित क्षेत्रों की ऐसी यात्रा से बचना चाहिए।
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि भारत एक आजाद देश है इसलिए किसी को, किसी भी जगह जाने से मना नहीं किया जाना चाहिए। विवादित क्षेत्र से जुड़ा मामला अभी भी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है और हम इस मामले में और कोई बाधा नहीं चाहते।


popular post
बिहार चुनाव नतीजों के रुझानों में एनडीए को बहुमत, महागठबंधन पीछे
बिहार चुनाव नतीजों के रुझानों में एनडीए को बहुमत, महागठबंधन पीछे बिहार चुनाव के शुरुआती
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा